{"_id":"64bd736c9d7d0a13640c12f4","slug":"tubewell-bad-since-a-week-how-to-transplant-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-1902-2023-07-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: एक सप्ताह से नलकूप खराब, कैसे हो रोपाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: एक सप्ताह से नलकूप खराब, कैसे हो रोपाई
Mon, 24 Jul 2023 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:07 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के साहा गांव में फसल सिंचाई के लिए लगा में लगा नलकूप एक सप्ताह से खराब है। जिसकी वजह से किसानों को धान की रोपाई करने में दिक्कत हो रही है। बारिश न होने से रोपाई किया गया धान भी सूख रहा है। लेकिन उक्त नलकूप पर बिजली आपूर्ति सिर्फ दो फेस हो रही है। जिससे भीषण गर्मी के कारण धान सूख रहे हैं।
किसान संबंधित कर्मचारियों से कह भी चुके हैं, लेकिन अभी तक कोई ध्यान नहीं दे रहा है। जिस वजह से किसान मायूस हो गए हैं। क्षेत्र के सिरवंत, मनोहरी, जोगीबारी सहित अन्य कई गांवों का नलकूप भी खराब पड़ा हुआ है। क्योंकि संबंधित आपरेटर मौके पर नहीं पहुंचते। गांव के लोग ही अपनी जरूरत के हिसाब से नलकूप चलाते हैं। किसान प्रताप नारायण शुक्ल, ईश्वरदेव शुक्ल, रामकुमार पांडेय, पारस जायसवाल, मुन्ना गौंड आदि लोगों ने नलकूप पर शीघ्र विद्युत आपूर्ति सही करने की मांग की है। इस विषय में सिंचाई विभाग के जेई मनीष कुमार ने कहा कि नलकूप पर बिजली आपूर्ति नहीं हो रहा है। जिससे नलकूप बंद है।