{"_id":"61c897dbd01be33d0e2958c6","slug":"tube-well-tank-collapsed-irrigation-affected-siddharthnagar-news-gkp4213390150","type":"story","status":"publish","title_hn":"नलकूप की टंकी ढही, सिंचाई प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नलकूप की टंकी ढही, सिंचाई प्रभावित
विज्ञापन
लोटन क्षेत्र के पटखौली गांव में गिरी नलकूप की टंकी।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नलकूप की टंकी ढही, सिंचाई प्रभावित
लोटन। विकास क्षेत्र की ग्राम पंचायत पटखौली में स्थित नलकूप की टंकी अचानक भरभरा कर गिर गई। हालांकि इस दौरान कोई हादसा तो नहीं हुआ, लेकिन नलकूप बंद हो जाने से आस-पास के लोगों के खेतों की सिंचाई का कार्य पूरी तरह से प्रभावित हो गया है।
जानकारी के अनुसार, ग्राम पंचायत पटखौली में कुछ किसान शनिवार की रात मे गेहूं की फसल की सिंचाई कर रहे थे। तभी अचानक नलकूप की टंकी ढह गई। गनीमत यह रही कि हादसे के दौरान वहां कोई मौजूद नहीं था। कुछ ही दूरी पर लोग ठंड से बचने के लिए आग जलाकर अलाव सेंक रहे थे। ग्राम प्रधान कमलेश चौरसिया ने बताया कि टंकी मानक के अनुसार न बनने और सप्लाई पाइप के जाम होने से यह घटना हुई है। उन्होंने पूरे मामले की जांच कराकर जिम्मेदार लोगों के विरुद्ध कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के विनय सिंह, मनोज, अशोक सिंह, छोटू पासवान, परशुराम यादव, बालगोविंद यादव आरोप लगाते हुए कहा कि नलकूप विभाग हर साल मरम्मत के नाम पर सरकारी धन का वारा-न्यारा करता है, लेकिन नलकूपों की स्थिति जस की तस बनी रहती है। कुद्दूस, विष्णु, गुलाब चंद आदि ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि टंकी में काफी समय से रिसाव हो रहा था, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते यह घटना हुई। ग्रामीणों ने ढही टंकी का फिर से निर्माण कराने की मांग करते हुए कहा कि समय पर नलकूप चालू न होने से रबी की फसल की सिंचाई प्रभावित होगी। इस संबंध में जेई नरेंद्र पांडेय ने कहा कि वर्ष 1992 में टंकी बनी थी। टेल तक पानी न पहुंचने के कारण ऐसा हुआ होगा। पूरे मामले की जांच करा कर कार्रवाई की जाएगी।