फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Truck rider burns to death after touching high voltage wire

Siddharthnagar News: हाई वोल्टेज तार के स्पर्श से ट्रक सवार युवक की झुलसकर मौत

Wed, 12 Jun 2024 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 12 Jun 2024 11:48 PM IST
विज्ञापन
Truck rider burns to death after touching high voltage wire
लोटन थाना क्षेत्र के लोटन ठोठरी रोड पर महदेइया गेट के पास हुई घटना
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
लोटन। कोतवाली क्षेत्र के लोटन-ठोठरी रोड पर महदेइया गेट के पास बुधवार सुबह आठ बजे भूसा लादने जा रहे ट्रक में बैठे युवक की 11 हजार वोल्ट बिजली के तार के संपर्क में आने से झुलसकर मौत हो गई। महराजगंज जिले के पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के हरैया रघुबीर गांव निवासी संदीप (27) क्षेत्र में ट्रक में भूसा लादने का कार्य करता था।
वह बुधवार को लोटन ठोठरी मार्ग पर साथियों के साथ भूसा लादने महदेइया के तरफ जा रहा था। महदेइया गेट से 100 मीटर की दूरी पर 11 हजार वोल्ट बिजली का सिंगल तार झूल रहा था जो ट्रक में फंस गया। इसे ट्रक से छुड़ाने के लिए संदीप ने तार पकड़ा तो उसी में चिपक गया। उसे झुलस कर नीचे गिरता देख अन्य साथी व चालक ट्रक लेकर फरार हो गए। वहां आस पास के लोगों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस शव को सीएचसी लोटन ले गई जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। मृतक के पिता सत्यनारायण ने लोटन थाने पर तहरीर दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। एसओ लोटन विजय शंकर सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

--------------
दिव्यांग है मृतक का पिता
मृतक संदीप का पिता सत्यनारायन भी दोनों हाथों से दिव्यांग है। मृतक का एक पुत्र करन (10) व पुत्री रीया (8) है। उसके परिवार में सिर्फ संदीप ही कमाने वाला था। उसकी मौत से पूरे परिवार के सामने रोजी रोटी का संकट खड़ा हो गया है। संदीप की मौत की सूचना पर लोटन पहुंचे पिता, मां, पत्नी व बच्चे सदमे में थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

-----------------
बिजली निगम की लापरवाही से हुई घटना
ग्राम महदेइया निवासी निरंजन, मन्नू, सर्वेश, बिहारी, सोहन, प्रेम सिंह का कहना है कि जहां घटना हुई है वहां कई दिनों से तार लटक रहा है। बिजली निगम को सूचना देने के बाद भी तार को न तो हटाया गया और न ही उसमें सप्लाई बंद की गई। जिससे यह घटना घट गई है। बिजली निगम के जेई अनिल यादव ने कहा कि ट्रक चालक की लापरवाही के कारण मौत हुई है। मौके पर पता चला कि सिंगल तार देखकर समझा कि इसमें बिजली नहीं होगी। ट्रक ड्राइवर के कहने पर हाथ से ही मृतक तार हटाने गया और उसी से चिपक गया, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed