{"_id":"6994b996227b2f399c0d7214","slug":"trouble-in-commuting-due-to-dilapidated-road-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-153661-2026-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सड़क जर्जर से हो रही आने-जाने में परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सड़क जर्जर से हो रही आने-जाने में परेशानी
Wed, 18 Feb 2026 12:25 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 18 Feb 2026 12:25 AM IST
विज्ञापन
पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के पकड़ी से भेड़िहवा तक एक किलोमीटर सड़क की गिट्टियां उखड़ गईं हैं, जिससे सड़क गड्ढों में तब्दील हो चुकी है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस मार्ग को सही कराने के लिए यहां के लोगों ने पीडब्ल्यूडी से लेकर जनप्रतिनिधि से शिकायत कर चुके हैं, लेकिन अभी तक इसे सही नहीं कराया गया है। राहगीरों को आने-जाने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र के जुगानी, रामबृक्ष, संतोष, रामकेश यादव, मोहन, विरेंद्र कुमार आदि लोगों ने इसको सही कराने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
