{"_id":"64dd12a45dc2a2abcd059e16","slug":"tricolor-hoisted-with-pride-youth-took-out-tiranga-yatra-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-3040-2023-08-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: शान से लहराया तिरंगा, युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: शान से लहराया तिरंगा, युवाओं ने निकाली तिरंगा यात्रा
विज्ञापन
इटवा कस्बे से पूर्व शिक्षा मंत्री डा सतीश चन्द्र द्विवेदी की अगुवाई में निकली तिरंगा यात्रा। सं
सरकारी कार्यालयों में सुबह 10.15 बजे हुआ ध्वजारोहण, तिरंगा यात्रा में झूमे युवा
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। शहर में बुधवार को जोश व उत्साह के साथ 77वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। सरकारी कार्यालयों में सुबह 10.15 बजे ध्वजारोहण किया गया। शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों ने देश भक्ति गीतों की बीच में मनमोहक प्रस्तुतियां दी। बाद बाइक से निकाली तिरंगा यात्रा में देश भक्ति तराने पर युवाओं की टोली झूमती नजर आई, जबकि शाम हुआ तो पूरा शहर तिरंगी रोशनी से नहाया नजर आया।
जिलाधिकारी संजीव रंजन ने कलक्ट्रेट परिसर में राष्ट्रीय ध्वज फहराया गया। इस अवसर अपर जिलाधिकारी उमाशंकर, उपजिलाधिकारी न्यायिक प्रियंका चौधरी, मुख्य कोषाधिकारी विनोद कुमार, अपर जिला सूचना अधिकारी विमलेश कुमार ने भी राष्ट्रगान गाया। कलेक्ट्रेट सभागार में स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित गोष्ठी में संवीव रंजन ने कहा कि शहीदों के त्याग और बलिदान के हम लोग जश्न ए आजादी मना रहे हैं। हमारे देश ने प्रत्येक दिशाओं में अत्यधिक उन्नति की है।इस मौके पर रघुवर प्रसाद सरस्वती शिशु मन्दिर के बच्चों ने देश भक्ति गीत प्रस्तुत किया। जिलाधिकारी ने कलक्ट्रेट परिसर में पौधरोपण किया।
दीवानी न्यायालय में जिला जल संजय कुमार मलिक ने ध्वजारोण किया। राष्ट्रगान के बाद अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश अशोक कुमार, अपर जनपद एवं सत्र न्यायाधीश पाक्सो एक्ट नोडल अधिकारी राष्ट्रीय लोक अदालत प्रमोद कुमार सिंह, विदेश न्यायाधीश एससी एसटी एक्ट चंद्रमणि, अपर प्रधान न्यायाधीश परिवार न्यायालय रिंकू जिंदल एवं अधिवक्ता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विकास भवन में मुख्य विकास अधिकारी जयेन्द्र कुमार पुलिस लाइन में पुलिस अधीक्षक अभिषेक अगवाल, सिद्धार्थ विश्वविद्यालय, कपिलवस्तु में कुलपति प्रो. हरिबहादुर श्रीवास्तव, स्वशासी राजकीय मेडिकल कालेज सिद्धार्थनगर में प्राचार्य डॉ. एके झा, जिला कारागार में अधीक्षक अभिषेक चौधरी, वन विभाग में डीएफओ चंद्रेश्वर सिंह एवं तहसील परिसर में एसडीएम डॉ. ललित कुमार मिश्र ने ध्वजारोहण किया।
-- --
ध्वजारोहण से पहले देखा लाइव प्रसारण
ध्वजारोहण कार्यक्रम से पहले कलक्ट्रेट सभागार में जनप्रतिनिधियों एवं अधिकारियों ने सीएम योगी आदित्यनाथ का लाइव प्रसारण देखा। केंद्रीय विद्यालय परिसर में मुख्य अतिथि सांसद जगदंबिका, विधायक श्याम धनी राही, जिलाधिकारी संजीव रंजन ने पौधरोपण किया। प्रधानाचार्य अश्वनी कुमार ने ध्वजारोहण किया।
शहीदों ने दिलाई आजादी
सिद्धार्थनगर। गंगा नेशनल पब्लिक स्कूल में स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय के डायरेक्टर सौरभ राय ने झंडारोहण किया। जय किसान इंटर काॅलेज सकतपुर सनई में विद्यालय के पूर्व प्रधानाचार्य विजय बहादुर यादव ने ध्वजारोहण किया। इस अवसर पर शिक्षक विधायक ध्रुव कुमार त्रिपाठी ने कहा कि हमें आजादी दिलाने वाले स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के अमर बलिदान को शत-शत नमन है। उन्हीं के समर्पण के कारण हम आजाद हैं।
-- -- -- --
शिक्षण संस्थानों के बच्चाें ने मोहा मन
राम बिलास इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड मेडिकल साइंसेज, सोनखर में प्रबंधक डाॅ. अनीता द्विवेदी एवं संरक्षक काशी रत्न डाॅ. विमल कुमार द्विवेदी ने ध्वजारोहण किया। प्रधानाचार्य इंद्रजीत सिंह, दीपक कुमार सिंह आरजू, गरिमा यादव, रविन्द्र कुमार, शिवनी द्विवेदी, इंद्रजीत तिवारी, संतोष कुमार दिलीप मिश्रा, मो. असलम, रोहित गुप्ता,विष्णु, रविन्द्र सेठिया, प्रवीन कुमार, आदि शिक्षकगण, जीएनएम , एएनएम, बीएससी नर्सिंग, डी फार्मा, फिजियोथेरपी, ऑप्टोमेट्री के छात्र मौजूद थे।
शेमफोर्ड फ्यूचरिस्टिक स्कूल पकड़ी बाजार सिद्धार्थ नगर में स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। विद्यालय के निर्देशक अनुराग गोयल, अध्यक्ष नितिन श्रीवास्तव एवं प्रधानाचार्य श्री वैभव वाॅटू ने ध्वजारोहण किया। छात्र-छात्राओं ने जैसे आस्था, अदिति, कामाक्षी इसिता ,तेजस्वी ,आराध्या वैभवी ने अपनी प्रस्तुति दी।चिल्ड्रेन एजुकेशन मार्डन पब्लिक स्कूल पूरब पड़ाव में प्रियंका सेंगर ने ध्वजारोहण किया। इस मौके पर बच्चों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों में सबका मन मोहा।