फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Trees started being cut during the day, hospital-office goers face traffic jams

Siddharthnagar News: दिन में काटने लगे पेड़, जाम से जूझे अस्पताल-दफ्तर जाने वाला

Thu, 17 Oct 2024 12:34 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 17 Oct 2024 12:34 AM IST
विज्ञापन
Trees started being cut during the day, hospital-office goers face traffic jams
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एनएच की ओर अशोक मार्ग के बाईपास का निर्माण कार्य कराया जा रहा है। निर्माण होने से लाभ तो आने वाले दिन में मिलेगा, लेकिन कार्य तरीके से न किए जाने के कारण लोगों को दुश्वारियों से गुजरना पड़ रहा है, जैसा कि बुधवार को देखने को मिला।
सुबह 10 बजे पेड़ की कटाई शुरू कर दी गई। इससे मेडिकल कॉलेज और दफ्तर जाने वाले हजारों को लोगों को जाम से घंटों जूझना पड़ा। नगर के लोगों का कहना था कि विभाग को पेड़ रात में कटवाना चाहिए, अगर रात में कटता तो जाम के हालात उत्पन्न नहीं होते।
विज्ञापन

शहर के हाइडिल तिराहा से साड़ी तिराहा तक एनएच की ओर से बाईपास का निर्माण कराया जा रहा है। सुविधाओं के इस बाईपास के निर्माण से लोगों में खुशी है कि सड़क चौड़ी हो जाएगी। लाइट की बेहतर व्यवस्था हो जाएगी। लेकिन समस्या इस बात ही है कि पेट कराई और सड़क के पटाई रात में करने के बजाय दिन में होने से जाम के हालात बन जा रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बुधवार सुबह साड़ी तिराहा से मेडिकल कॉलेज के प्रशासनिक भवन तक वाहनों की लंबी कतार लगी थी। मेडिकल कॉलेज गेट के सामने पेट के काटे जाने के कारण यह हाल हुआ।
सुबह 10 बजे जाम लगने से मेडिकल कॉलेज आने वाले मरीजों और दफ्तर जाने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को परेशानी से जूझना पड़ा।
सुबह से दोपहर तक जाम का यही हाल रहा। लोगों का कहना है कि महानगरों की तरह से बड़े काम रात में होता तो बड़ी सुविधा रहती।ो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed