फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Traveling to Prayagraj has become easier, Vande Bharat will also run from today

Siddharthnagar News: प्रयागराज आना-जाना हुआ आसान, आज से वंदे भारत भी चलेगी

Thu, 14 Mar 2024 01:23 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Mar 2024 01:23 AM IST
विज्ञापन
Traveling to Prayagraj has become easier, Vande Bharat will also run from today
गोरखपुर। धार्मिक और कानूनी कार्यों के लिए प्रयागराज आने-जाने वालों के लिए बृहस्पतिवार से वंदेभारत की सुविधा भी उपलब्ध होगी। पहले दिन की यात्रा के लिए इस ट्रेन में अयोध्या से 14 और लखनऊ से 11 लोगों ने टिकट बुक कराए हैं। बृहस्पतिवार की सुबह तक यह संख्या और बढ़ने की उम्मीद है। आज से यह ट्रेन रात में 11.25 बजे के स्थान पर 10.40 बजे ही गोरखपुर आ जाएगी।
विज्ञापन

गोरखपुर और आसपास के जिलों से हर दिन बड़ी संख्या में लोग प्रयागराज जाते हैं। कोई संगम तट पर डुबकी लगाने जाता है तो किसी को हाईकोर्ट में तारीख देखनी होती है। अब तक गोरखपुर से छह ट्रेनें प्रयागराज के लिए उपलब्ध थीं। दो दिन पहले प्रधानमंत्री ने इस ट्रेन को प्रयागराज से हरी झंडी दिखाई थी। ट्रेन सं. 22549 गोरखपुर-प्रयागराज जं. वंदे भारत एक्सप्रेस गोरखपुर स्टेशन से सुबह 06.05 बजे, बस्ती से 06.54 बजे, अयोध्या धाम जं. से 08.17 बजे, लखनऊ से 10.35 बजे तथा रायबरेली से 11.48 बजे छूटकर दोपहर 01.35 बजे प्रयागराज पहुंचेगी।
विज्ञापन

वापसी यात्रा में ट्रेन नंबर 22550 प्रयागराज जं.-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस प्रयागराज जं. से दोपहर 03.15 बजे प्रस्थान कर रायबरेली से 04.58 बजे, लखनऊ से 06.30 बजे, अयोध्या धाम से 08.30 बजे तथा बस्ती से 09.43 बजे छूटकर रात में 10.40 बजे गोरखपुर स्टेशन पहुंचेगी। बुधवार की शाम तक इस ट्रेन में अयोध्या से 14 और लखनऊ से 11 लोगों ने टिकट आरक्षित कराया था। गोरखपुर से प्रयागराज का किराया चेयरकार श्रेणी में 1440 रुपये (भोजन के साथ) और 1080 रुपये (बिना भोजन) है। वहीं इकनामी क्लास में भोजन के साथ 2550 रुपये और बिना भोजन के 2140 रुपये है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन ट्रेनों का बढ़ेगा समय
प्रयागराज-गोरखपुर वंदे भारत एक्सप्रेस के चलते ट्रेन नंबर 04241 मनकापुर-अयोध्या अनारक्षित विशेष गाड़ी मनकापुर से रात में 08.40 बजे के स्थान पर 08.30 बजे और ट्रेन नंबर 15910 लालगढ़-डिब्रूगढ़ अवध आसाम एक्सप्रेस बस्ती स्टेशन से 09.43 बजे के स्थान पर 10 बजे पहुंचेगी। वहीं ट्रेन नंबर 05094 गोंडा-गोरखपुर अनारक्षित विशेष गाड़ी गोरखपुर में 11.05 बजे के स्थान पर 11.20 बजे पहुंचेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed