फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Trap laid in Nepal...indications of miscreants being Nepalese

Siddharthnagar News: नेपाल में बिछाया जाल...बदमाशों के नेपाली होने के संकेत

Mon, 22 Jul 2024 04:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Mon, 22 Jul 2024 04:37 AM IST
विज्ञापन
Trap laid in Nepal...indications of miscreants being Nepalese

विज्ञापन

शोहरतगढ़। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के बढ़नी कस्बे लोहियानगर में व्यापारी से हुए लूटकांड में पुलिस के हाथ खाली हैं। पुलिस को तीन से चार संदिग्धों की तलाश कर रही है, लेकिन लूट करने वाले पुलिस की गिरफ्त से दूर है। वहीं पुलिस बदमाशों को पकड़ने के लिए नेपाल में भी जाल बिछाया है। यह घटना पुलिस के लिए एक चुनौती बन चुकी है। क्योंकि जहां लूट की वारदात हुई है। वहां थोड़ी दूरी पर पुलिस पिकेट है और पूरी रात पुलिस वहां तैनात रहती है।
बढ़नी कस्बे सहित आसपास के क्षेत्रों में इस लूट की घटना की खबर मिलने से दहशत में आ गए है। रविवार को क्षेत्र के दर्जनों चौराहे के चाय की दुकान पर इसी की चर्चा चल रही थी। लोग आपस में चर्चा कर रहे थे कि कोई गैंग सक्रिय हो गया है। शाम आठ बजे के बाद कही आने-जाने लायक नहीं है। बताते चले कि बढ़नी नगर पंचायत के लोहिया नगर निवासी राज हंस बढ़नी एसएसबी कैंप के सामने ग्राहक सेवा केंद्र व साथ में किराने की दुकान है।
विज्ञापन

शुक्रवार रात लगभग साढ़े 11 के बाद दुकान बंद कर घर आ रहा था। जैसे ही रेलवे फाटक पार कर लोहिया नगर के अपने घर जाने वाले के गली में गया, तभी घात लगाए हुए कुछ बदमाशों ने उसे घेर लिया। पहले आंख में मिर्ची का पाउडर डालकर उसके पास बैग छीनने लगे। बदमाश जब बैग छीनने कामयाब नहीं हुए। तो लोहे की रॉड से सिर पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। व्यापारी राजहंस जख्मी होकर सड़क पर गिर गया। इस दौरान बदमाशों ने व्यापारी के बैग में रखे ढाई लाख रुपये लूट लिए और फरार हो गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

लूट करने वाले संदिग्ध पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस की तीन स्पेशल टीम धरपकड़ के लिए लगी है। लेकिन सफलता नहीं मिली है। इस संबंध में ढेबरुआ थानाध्यक्ष शशांक कुमार सिंह ने बताया कि लूट की घटना के लिए तीन टीम लगाई गई है। जल्द ही इस घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed