{"_id":"6a6a3cd318f4f4524a0382a2","slug":"transformer-replaced-after-78-hours-power-restored-to-40-homes-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-161991-2026-07-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: 78 घंटे बाद बदला ट्रांसफाॅर्मर, 40 घरों में लौटी बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: 78 घंटे बाद बदला ट्रांसफाॅर्मर, 40 घरों में लौटी बिजली
Wed, 29 Jul 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 29 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
बिस्कोहर। ग्राम पंचायत बस्ती बरगदवा की बिजली आपूर्ति मंगलवार की शाम 78 घंटे के बाद बहाल हो गई। शनिवार को 25 केवीए का ट्रांसफॉर्मर जल जाने से तीन दिन से 40 घरों के ग्रामीण भीषण गर्मी और उमस से परेशान थे।
ग्राम पंचायत बस्ती बरगदवा के ग्रामीणों की सूचना पर मंगलवार के अंक में अमर उजाला के प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया। इसके बाद बिजली निगम हरकत में आ गया। शनिवार सुबह करीब 10 बजे से जला 25 केवीए का ट्रांसफाॅर्मर 78 घंटे बाद मंगलवार शाम करीब पांच बजे बदल दिया गया। इसके बाद आवश्यक तकनीकी कार्य पूरा कर शाम करीब सात बजे अस्थायी गोशाला सहित करीब 40 घरों की बिजली आपूर्ति सुचारू रूप से बहाल कर दी गई।
ट्रांसफाॅर्मर जलने से गांव के लोग तीन दिनों तक भीषण उमस भरी गर्मी और पेयजल संकट से परेशान रहे। रातें मोमबत्ती और टॉर्च की रोशनी में काटनी पड़ीं। बिजली आने पर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। ग्रामीण एहसान, शोभाराम, सलीम, श्रीराम, मोहम्मद आरिफ, नसीम, कमाल और बाबू रजा ने अमर उजाला व बिजली विभाग का आभार जताया। साथ ही मांग की कि भविष्य में ऐसी समस्या पर त्वरित समाधान की व्यवस्था हो।
विज्ञापन
बिजली उपकेंद्र कठौतिया रामनाथ के जेई सिद्धार्थ शंकर गुप्ता ने बताया कि ट्रांसफाॅर्मर उपलब्ध होते ही मंगलवार शाम को उसे बदलवा दिया गया। परीक्षण के बाद शाम सात बजे आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।