फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Transformer kept in open, fear of accident

खुले में रखा है ट्रांसफार्मर, कभी हो सकता है हादसा

Sun, 07 Feb 2021 09:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Feb 2021 09:53 PM IST
विज्ञापन
Transformer kept in open, fear of accident
खुले में रखा है ट्रांसफॉर्मर, हादसे की आशंका
विज्ञापन

सड़क के किनारे बिना जाली के खुले में रखे गए हैं ट्रांसफॉर्मर
संवाद न्यूज एजेंसी
खेसरहा। ब्लॉक क्षेत्र के कई स्थानों पर बिना सुरक्षा घेरे के सड़क किनारे ट्रांसफॉर्मर लगे हैं। इससे हमेशा हादसे का डर बना हुआ है। मगर जिम्मेदार सुरक्षा संबंधित कोई इंतजाम नहीं कर रहे हैं।

क्षेत्र के सिसहनियां गांव के पश्चिम बांसी धानी मार्ग के बगल में 100 केवीए और बेलवालगुनही गांव में 250 केवीए ट्रांसफॉर्मर लगा है। इसी तरह से बेलौहा बाजार के बांसी-खलीलाबाद मार्ग के बगल में चार सौ केवीए का ट्रांसफॉर्मर दो फिट की ऊंचाई पर रखा गया है। जिससे कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है। क्षेत्र के रामबेलास मिश्र, प्रमोद मद्धेशिया, गोपाल यादव, बलराम कसौधन ने बताया कि खुले में रखे ट्रांसफॉर्मर के चारों ओर जाली लगवाने के लिए विद्युत निगम को लिखित सूचना दी गईं। मगर अभी तक समस्या का समाधान नहीं हुआ। बेलौहा निवासी जवाहरलाल मोदनवाल, रोहित गुप्ता, बिंदेश्वरी, मनोज, रशीद अहमद, राजेंद्र पांडेय, हरिश्चंद्र यादव आदि लोगों ने ट्रांसफॉर्मर के चारों तरफ जाली लगवाने की मांग की है। विद्युत निगम के जेई रितेश प्रसाद का कहना है कि जाली का स्टीमेट बना कर दिया गया है। बजट आते ही जाली लगवा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed