{"_id":"6877e531fdb1bb8b0b05afda","slug":"transformer-damaged-electricity-cut-off-for-three-days-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141206-2025-07-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ट्रांसफाॅर्मर खराब, तीन दिन से ठप है बिजली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ट्रांसफाॅर्मर खराब, तीन दिन से ठप है बिजली
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ तहसील क्षेत्र के ग्राम पंचायत नकाही के टोला कोटिया मिश्र में लगे 63 केवीए ट्रांसफार्मर में खराबी के कारण पूरे गांव की विद्युत आपूर्ति तीन दिन से ठप है। यहां के लोगों को इस उमस भरी गर्मी में कई प्रकार की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। पकड़ी फीडर के ग्राम पंचायत नकाही के टोला कोटिया मिश्र में लगे 63 केवीए क्षमता के ट्रांसफार्मर में खराबी आ गई है। इस कारण पूरे गांव की बिजली आपूर्ति तीन दिन से ठप है। इससे यहां के लोगों को इस उमस भरी गर्मी में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। लोगों के घरों में लगे इनवर्टर भी जवाब दे चुके हैं। लोगाें के दैनिक उपयोग में आने वाली चीजें बंद पड़ी हैं।
इधर बरसात के मौसम में जहरीले कीड़े आदि का डर बना हुआ है।
गांव के जुगुल किशोर, सत्यवान, साधू, गमल राजेंद्र चौधरी, राजेंद्र प्रसाद, तौलन, जगदीश, सियाराम प्रदीप, प्रकाश, रमेश, किशुन दयाल, सांवर, बरसावन आदि ने ट्रांसफाॅर्मर सही कराकर विद्युत आपूर्ति बहाल कराने की मांग की है। इस संबंध में जेई मनोज कुमार पांडेय का कहना है इसकी जानकारी हमें नहीं है। पता करवाकर जल्द ही सही कराकर विद्युत आपूर्ति सुचारु करा दी जाएगी।क