फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Transfer the building to the hospital in 10 days

10 दिनों में अस्पताल को हस्तांतरित कर दें भवन

Wed, 11 May 2016 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Wed, 11 May 2016 10:52 PM IST
विज्ञापन
Transfer the building to the hospital in 10 days
सीएमओ कार्यालय का निरीक्षण करती संयुक्त टीम। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
मुख्यमंत्री के विशेष कार्याधिकारी चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण डॉ.विकास सेठी ने जिला अस्पताल में लाखों की लागत से निर्मित शव गृह, हार्ट केयर सेंटर, बर्न यूनिट सहित अन्य भवनों के अवशेष कार्यों को पूरा कर 10 दिनों में हस्तांतरण के निर्देश दिए हैं। अस्पताल में 24 घंटे बिजली आपूर्ति के लिए कनेक्शन की प्रक्रिया को भी 3-4 दिनों में पूरा करने की हिदायत दी है। इस दौरान उन्होंने यह भी संकेत दिए कि काम पूरा होते ही जल्द ही मुख्यमंत्री के माध्यम से भवनों का लोकार्पण कराया जाएगा।
विज्ञापन

दो दिवसीय निरीक्षण पर आए डॉ.विकास सेठी ने बुधवार को जिला अस्पताल और सीएमओ कार्यालय परिसर में शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की स्थिति की पड़ताल की। डॉक्टरों संग बैठक कर मरीजों को बेहतर दवा-उपचार मुहैया कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने अस्पताल परिसर में अधूरे कार्यों के बारे में जानकारी ली। बताया गया कि हॉर्ट केयर सेंटर, शव गृह, बर्न यूनिट वर्षों पहले बनकर तैयार हैं, मगर अब तक उनका हस्तांतरण नहीं हुआ है। डॉ.सेठी ने कार्यदाई संस्थाओं के अधिकारियों से सीधे वार्ता कर 10 दिनों के अंदर हर हाल में अधूरे काम पूरा कर हस्तांतरण की प्रक्रिया को पूरा कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीएमएस ने बताया कि अस्पताल में 24 घंटे बिजली के लिए विभाग को पूरा भुगतान किया जा चुका है, फिर भी कनेक्शन नहीं मिला है। इस पर डीएम से वार्ता कर 4 दिनों में हॉट लाइन से कनेक्शन जोड़वाने को कहा। उन्होंने दवाओं की उपलब्धता की भी जांच की। निरीक्षण के दौरान उनके साथ सीएमओ डॉ.जीसी श्रीवास्तव, सीएमएस डॉ.रोचस्मति पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed