फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Trains bound passengers from being canceled

ट्रेनें निरस्त रहने से यात्रियों को हुई परेशानी

Sun, 26 Feb 2017 10:52 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 26 Feb 2017 10:52 PM IST
विज्ञापन
 Trains bound passengers from being canceled
train
सिद्धार्थनगर। चुनाव के मुख्य मौके पर कई ट्रेनें निरस्त रहीं। सुबह साढ़े दस बजे के बाद गोंडा-बढ़नी जाने वाले यात्रियों को कोई ट्रेन नहीं मिली। एक बजे पहुंचने वाली डेमू ट्रेन और उसके एक घंटे बाद पहुंचने वाली पैसेंजर ट्रेन निरस्त रही। रूट पर चल रहे मरम्मत कार्य के कारण शाम पांच बजे तक सभी ट्रेनें निरस्त रहीं। गोंडा गोरखपुर रूट पर ट्रेनों का संचालन ठप रहने से यात्रियों को काफी असुविधा हुई। चुनाव ड्यूटी में प्राइवेट वाहनों को लगाए जाने के कारण सड़कों पर भी उन्हें सवारी साधन मयस्सर नहीं हुआ।
विज्ञापन

गोरखपुर-गोंडा रेल रूट पर सुबह दस बजे के बाद से आने-जाने वाली सभी ट्रेनें निरस्त रहीं। ट्रेनों के निरस्त होने से यात्रियों को काफी असुविधा का सामना करना पड़ा। विभिन्न कार्यों से गोरखपुर अथवा गोंडा की ओर जाने वाले यात्रियों को शाम पांच बजे तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ा। चुनाव के ठीक एक दिन पहले रूट पर ट्रेनों का संचालन पूरे दिन तक ठप रहने के कारण नौगढ़, गोरखपुर, शोहरतगढ़ और बढ़नी रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की भारी भीड़ जुटी रही और लोग अपनी निर्धारित ट्रेनों की जानकारी के लिए इधर-उधर भटकते मिले। चुनाव तिथि तय होने के कारण सड़कों पर दौड़ने वाले वाहन चुनावी ड्यूटी में लगा दिए गए।
विज्ञापन

सड़कों पर वाहनों का टोटा रहा, जिससे आने-जाने की पूरी उम्मीद ट्रेनों पर निर्भर थी। ट्रेनों के निरस्त होने के कारण यात्रियों को अपने गंतव्य तक पहुंचने के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा। इस संबंध में स्टेशन मास्टर नौगढ़ दुर्गेश ने बताया कि रूट के बृजमनगंज और लेहड़ा के पास रेल ट्रैक की मरम्मत का कार्य चल रहा था, इस कारण आने जाने वाली कुछ ट्रेनें निरस्त रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed