फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Training of monks, Buddhist teachers and female devotees

Siddharthnagar News: श्रामणेर, बौद्धाचार्य एवं महिला उपासिका प्रशिक्षण हुआ

Tue, 13 Jan 2026 11:05 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Jan 2026 11:05 PM IST
विज्ञापन
Training of monks, Buddhist teachers and female devotees
बांसी में आयोजित बौद्ध धम्म सम्मेलन में मौजूद लोग। स्रोत विज्ञ​प्ति
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

बांसी। माघ मेला स्थित नगर पालिका के मैरिज हॉल में चल रहे भारतीय बौद्ध महासभा द्वारा आयोजित दस दिवसीय ‘’श्रामणेर, बौद्धाचार्य एवं महिला उपासिका प्रशिक्षण शिविर’’ मंगलवार को संपन्न हुआ। शिविर से 55 प्रशिक्षुओं ने बौद्धाचार्य और 46 महिलाओं ने महिला उपासिका’’ की उपाधि ग्रहण की।
कार्यक्रम का शुभारंभ संघ नायक बौद्ध भिक्षु चंद्रमणि द्वारा उपस्थित जनसमूह को त्रिशरण एवं पंचशील की दीक्षा दिलाकर की गई। मुख्य अतिथि द बुद्धिस्ट सोसाइटी ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. जयसेन बौद्ध जगदीश गवई ने वैश्विक हालातों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि आज पूरी दुनिया युद्ध के मुहाने पर खड़ी है। मानवता को शर्मसार करते हुए राष्ट्र एक-दूसरे पर गोला-बारूद बरसा रहे हैं। ऐसे कठिन समय में केवल भगवान बुद्ध के बताए शांति, मैत्री और भाईचारे के विचार ही विश्व को विनाश से बचा सकते हैं।
विज्ञापन

उन्होंने पाखंड और अंधविश्वास को त्यागकर बुद्ध की वैज्ञानिक विचारधारा को अपनाने पर जोर दिया। विशिष्ट अतिथि और प्रांतीय अध्यक्ष पूर्वांचल निर्भय कुमार जैसल ने कहा कि भारतीय बौद्ध महासभा का लक्ष्य बुद्ध के धम्म का विस्तार कर समाज में आपसी सौहार्द बढ़ाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि यहां से प्रशिक्षित होकर निकलने वाले बौद्धाचार्य समाज में जाकर बौद्ध संस्कृति और संस्कारों का अलख जगाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

धम्म सम्मेलन का कुशल संचालन प्रांतीय उपाध्यक्ष केदारनाथ आजाद ने किया। कार्यक्रम को डाॅ. रामनाथ भारती, दयाराम बौद्ध, विक्रमा राव कवि, रामधनी बौद्ध, पीआर आजाद, राममिलन गौतम आदि मौजूद रहे।प
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed