फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Train operations halted, passengers kept wandering due to non-availability of roadways buses

Siddharthnagar News: ट्रेन संचालन ठप, रोडवेज बस नहीं मिलने से भटकते रहे यात्री

Mon, 21 Apr 2025 11:12 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Apr 2025 11:12 PM IST
विज्ञापन
Train operations halted, passengers kept wandering due to non-availability of roadways buses
शहर के पेट्रोल पंप के पास वाहन का इंतजार करती यात्री। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। ट्रेन का संचालन ठप होने से लखनऊ गोरखपुर, कानपुर रूट पर बसों की संख्या बढ़ाई गई है। इससे लोगाें को आने जाने में असुविधा का सामना करना पड़ा। सोमवार को कई जगहों पर लोग तेज धूप में रोडवेज बस का इंतजार करते दिखाई दिए।
डिपो में वर्तमान समय में 57 बस मौजूद है। इसमें से लगभग 22 बस गोरखपुर व लखनऊ रूट पर संचालित होती है। वहीं प्रयागराज, कानपुर, दिल्ली, नेवतनवा, बस्ती, अयोध्या, वाराणसी, बलरामपुर रूट पर लगभग 20 बसों को संचालित किया जाता है।
विज्ञापन

ऐसे में शहर के बांसी, डुमरियागंज, बढ़नी, कपिलवस्तु, ककरहवा, खुनुवां, उसका, बढ़नी चाफा सहित कई रूटों पर बस का संचालन किया जाता है, लेकिन समय से बस नहीं मिलने से शहर के हाइडिल तिराहा, साड़ी तिराहा, सहित बांसी मोड़ पर सवारी बस का इंतजार करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बांसी मोड़ पर बस का इंतजार कर रही अनुराधा ने बताया कि अलीगढ़वा जाना है, लेकिन एक घंटे से रोडवेज की बस नहीं आई है। तेज धूप भी ही प्राइवेट वाहन से घर जाना पड़ेगा। एआरएम वीके गंगवार ने बताया कि बसों का संचालन किया जा रहा है। लोकल रूट पर निर्धारित समय से बस का संचालन होता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed