फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Train cancelled...passengers upset due to non-operation of bus on Balrampur route

Siddharthnagar News: ट्रेन निरस्त...बलरामपुर रूट पर बस का संचालन नहीं होने से यात्री परेशान

Sat, 20 Jul 2024 02:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 20 Jul 2024 02:47 AM IST
विज्ञापन
Train cancelled...passengers upset due to non-operation of bus on Balrampur route
ट्रेन निरस्त होने के बाद सिद्धार्थनगर रोडवेज पर बस से यात्रा करने के लिए बस में चढ़ते यात्री। स
एक साथ निरस्त हुए तीन जोड़ी ट्रेन, यात्रियों की बढ़ी मुश्किल
विज्ञापन

शोहरतगढ़, बढ़नी, पचपेड़वा, तुलसीपुर के यात्रियों को सबसे अधिक मुश्किल
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मनिकापुर रेलवे स्टेशन से पर हुए रेल हादसे जिले से होकर जाने वाली तीन ट्रेन शुक्रवार को निरस्त कर दी गई। ट्रेन निरस्त होने से व बलरामपुर रूट पर बस का संचालन नहीं होने से शोहरतगढ़, बढ़नी, पचपेड़वा व तुलसीपुर के यात्रियों को सबसे अधिक परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को अपने गंतव्य तक जाने के लिए प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ा।
शुक्रवार को रेलवे स्टेशन पर सन्नाटा छाया रहा। एक दो यात्री आते ट्रेन के कैंसिल होने की सूचना पाकर वापस लौट जाते थे। वहीं डिपो पर हर दिन के अपेक्षा भीड़ बढ़ गई थी। गोरखपुर जाने वाली बसों में सबसे अधिक भीड़ रही। वहीं बढ़नी रूट पर एक ही बस का संचालन होने से यात्रियों को मायूस होकर वापस लौटना पड़ा। रोडवेज पर पचपेड़वा जाने के लिए बस का इंतजार कर रहे संतु ने बताया कि रोडवेज पर बढ़नी रूट के लिए बस नहीं है। प्राइवेट वाहन से यात्रा करना पड़ेगा। जिससे चार जगह पर साधन बदलना पड़ेगा। वहीं शोहरतगढ़ जाने के लिए रोडवेज पर पहुंचे अभिषेक ने बताया कि ट्रेन का संचालन नहीं हो रहा है। रोडवेज पर शोहरतगढ़ जाने के लिए कोई बस भी नहीं है। ऐसे में यात्रियों काे इधर उधर भटकना पड़ रहा है। जबकि सुबह दोपहर व शाम में ट्रेन का संचालन होने से यात्रियों को बलरामपुर रूट पर जाने के लिए असुविधा नहीं होती थी। लेकिन लोगों को अपने गंतव्य तक समय से जाने पर प्राइवेट वाहनों को बुक भी करना पड़ा।
विज्ञापन

------
ट्रेन एक दिन निरस्त होने के कारण यात्रियों के सुविधा के लिए रोडवेज के फेरों को बढ़ाया गया है। जिस रूट पर बस के अपेक्षा सवारी नहीं थी, उन्हें कुछ देर अन्य सवारियों के आने तक इंतजार करना पड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वीके गंगवार, एआरएम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed