फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Traffic jam during Dhanteras shopping on Lumbini road in the city.

Siddharthnagar News: शहर में शाम होते ही लगने लगा जाम

Tue, 29 Oct 2024 11:53 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 29 Oct 2024 11:53 PM IST
विज्ञापन
Traffic jam during Dhanteras shopping on Lumbini road in the city.
सिद्धार्थनगर। शहर में मंगलवार शाम धनतेरस का बाजार गुलजार हुआ तो तेतरी बाजार सहित प्रमुख सड़कों पर जाम लगने लगा। पुलिस ने भारी वाहनों का प्रवेश वर्जित कर दिया गया था, लेकिन धनतेरस की खरीदारी करने वालों की भीड़ उमड़ी तो वाहनों के पहिए रेंगने लगे।
विज्ञापन

रेलवे स्टेशन रोड पर आने-जाने वाले लोगों को कुछ देर तक जाम में फंसना पड़ा। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन रूकी तो बस स्टेशन पर जाम की स्थिति बन गई। वहीं सिद्धार्थ तिराहे से तेतरी बाजार तक दुकानें सजी थीं, खरीदार निकले तो सड़क पैदल चलने वालों के लिए आसान काम नहीं रहा। इस दौरान सड़क पर वाहनों के पहिए रेंगने लगे थे। सदर कोतवाल संतोष तिवारी मय फोर्स जूझते रहे, लेकिन बीच-बीच में जाम लगता रहा।
विज्ञापन

इसी प्रकार धनतेरस के बाजार में बेलहिया, साड़ी तिराहा, सनई तिराहा एवं पुरानी नौगढ़ में बाजारों में रौनक ज्यादा रही। धनतेरस में दुकानों की सजावट के कारण माहौल रोशन हो गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed