फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   trader found dead, suspect of murder

पान के थोक कारोबारी की मौत, हत्या की आशंका

Thu, 03 Nov 2022 01:01 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Nov 2022 01:01 AM IST
विज्ञापन
trader found dead, suspect of murder
डुमरियागंज क्षेत्र के सुहेलवा गांव में घटना की जानकारी लेती पुलिस की टीम। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
पान के थोक कारोबारी की मौत, हत्या की आशंका
विज्ञापन

औराताल/इटवा। इटवा कस्बे में पान के थोक कारोबारी की बुधवार सुबह डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सुहेलवा गांव के पास नहर की पटरी पर लाश मिली। उनके सिर के पिछले हिस्से में गंभीर चोट के निशान मिले हैं। चर्चा है कि वह 18 लाख रुपये लेकर निकले थे।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सुहेलवा गांव के पास नहर के उत्तर पटरी पर लाश देख एक व्यक्ति ने ग्राम प्रधान को सूचना दी। ग्राम प्रधान धनीराम ने थानाध्यक्ष डुमरियागंज को सूचना दी। थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्र ने बताया कि सिर के पीछे हिस्से में चोट और अधिक रक्तस्राव के कारण मौत प्रतीत हो रही है। जेब से मिले आधार कार्ड के अनुसार, शव की पहचान सुभाष चौरसिया (45) निवासी ग्राम भिलारी थाना इटवा के रूप में हुई है। शव का पंचनामा करके पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन

इटवा में पान की दुकान चलाने वालों ने बताया कि सुभाष पान के थोक कारोबारी थे। बताया यह भी जा रहा है कि वह मंगलवार को 18 लाख रुपये लेकर निकले थे। उन्हें इटवा रोड पर जाना चाहिए था, लेकिन डुमरियागंज-बांसी मार्ग पर कैसे पहुंच गए। यह गंभीर विषय है। थानाध्यक्ष ने बताया कि मृतक के घर वालों को सूचित कर दिया गया है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। जल्दी ही हत्या के कारणों का खुलासा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed