{"_id":"65ce61fd0fe34ac7e00b4f94","slug":"trade-board-met-mp-raised-demand-to-increase-trains-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-112949-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सांसद से मिला व्यापार मंडल, ट्रेन बढ़ाने की उठाई मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सांसद से मिला व्यापार मंडल, ट्रेन बढ़ाने की उठाई मांग
Fri, 16 Feb 2024 12:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 16 Feb 2024 12:41 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़ उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने सौंपा ज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शोहरतगढ़। उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बृहस्पतिवार को सांसद जगदंबिका पाल को ज्ञापन देकर गोरखपुर बढऩी गोंडा रेलवे रूट पर स्थित बी क्लास के रेलवे स्टेशन शोहरतगढ़ के नवनिर्मित सुलभ शौचालय के संचालन करने के साथ-साथ अन्य कुछ ट्रेनों के संचालन की मांग की।
प्रतिनिधि मंडल ने शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन के रास्ते कई ट्रेनों का संचालन पूर्व के दिनों में हो रहा था, जिससे यात्रियों को सुविधा मिल रही थी। कई ट्रेनों के निरस्तीकरण होने के चलते यात्रियों को वर्तमान समय में काफी असुविधा हो रही है। 75002 वह 75005 ट्रेन का संचालन किये जाने के साथ-साथ गोरखपुर से चलने वाले चौरी चौरा एक्सप्रेस को बढ़नी, शोहरतगढ़, गोरखपुर होते हुए संचालित कराया जाए। साथ ही बलरामपुर, दिल्ली तक चलने वाली सुशासन एक्सप्रेस व एलटीटी रेलगाड़ी के संचालन की सुविधा शोहरतगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी दी जाए, ताकि लोग सुलभ ढंग से यात्रा कर सकें। कहा कि रेलवे स्टेशन से पार्सल की सुविधा ठीक करायी जाए। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार कौशल, मनोज कुमार गुप्ता, रवींद्र वर्मा, राजकुमार मोदनवाल, पंकज कुमार, महेश कुमार आदि मौजूद रहे।