फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   To get the property quickly, he killed his grandmother.

Siddharthnagar News: जायदाद जल्द मिले इसलिए कर दी नानी की हत्या

Mon, 21 Oct 2024 11:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Oct 2024 11:54 PM IST
विज्ञापन
To get the property quickly, he killed his grandmother.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर (भनवापुर)। जल्द संपत्ति पाने की लालच व करीबी परिवार वालों को जायदाद दे देने का डर राधिका की हत्या का कारण बना। मौत से पहले राधिका कई बार पड़ोसियों से कह चुकी थी कि नाती माता प्रसाद पाठक ले जाएगा तो मार डालेगा। इसलिए नहीं जाना चाहती हूं बेटी के घर।
यह कहना है त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पंड़िया गांव निवासी मृतका राधिका देवी (65) के देवर परागदत्त पांडेय व भतीजे शिवाजी पांडेय का। उन्होंने बताया कि जल्द जायदाद हाथ में आ जाए और बेचकर रकम हासिल कर ले। इसके लिए वह माता प्रसाद राधिका पर दबाव बनाता रहा है और वे मना कर रही थीं। अंत में वही हुआ जो उसने सोचा था। सेवा सत्कार के बहाने अपने घर बस्ती ले गया और वहां हत्या कर दी और गिरकर मौत होने की जानकारी दी।
विज्ञापन

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के पड़िया गांव निवासी मृतका राधिका देवी (65) के देवर परागदत्त पांडेय ने बताया कि भाभी की लड़की मीना देवी की 2020 में बीमारी के चलते मौत हो गई थी, आज वह जिंदा होतीं तो शायद राधिका भी जिंदा होती। राधिका देवी के इकलौती संतान एक लड़की मीना देवी थीं, जिसकी मृत्यु बीमारी के चलते 2020 में हो गई थी। बेटी की मौत के बाद वह अपनी चल अचल संपत्ति उसके बेटे माता प्रसाद पाठक के नाम मार्च 2023 में रजिस्टर्ड वसीयत कर दी थी। वसीयत के बाद भी मृतका अपने घर पर ही रहती थी और उनकी देखभाल आदि हम सब लोग जरूरत पड़ने पर करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

छह माह से जब भी माता प्रसाद पंड़िया आता था, तब अपनी नानी पर जमीन बेचने का दबाव बनाता था। जिस पर मृतका नतिनी (पुत्री की पुत्री) की शादी के दौरान बेचने की बात कहती थीं और कभी-कभी देवर व भतीजे को दे देने की धमकी भी देती थीं। कई बार नाती के साथ जाने से मना कर चुकी थी और नाती के जाते ही पड़ोसियों व हम लोगों से अपनी हत्या की आशंका भी जताती थीं, कि यह हमें मार डालेगा।
16 अक्टूबर को माता प्रसाद दोपहर करीब एक बजे मोटरसाइकिल से बस्ती ले गया और 18 अक्टूबर को दोपहर करीब तीन बजे फोन पर नानी की मौत की सूचना दी। फोन पर भाभी की मौत की सूचना पर परिवार के सभी सदस्यों के साथ बस्ती के अमुरतहिया रौता पहुंचे। जहां अंतिम संस्कार की तैयारी चल रही थी। परिवार के लोगों के द्वारा मृतका के चेहरा देखने के लिए कहा, तो माता प्रसाद ने कपड़ा हटाया, हम लोग हैरान हो गए। सिर के बीचोबीच गहरा जख्म देखा तो हत्या की आशंका जताते हुए अंतिम संस्कार पैतृक गांव पंड़िया करने के बहाने ले आए।

शुक्रवार को रात्रि करीब 10 बजे पंड़िया गांव लाकर 112 व त्रिलोकपुर पुलिस को सूचना दी और त्रिलोकपुर पुलिस ने जीरो एफआईआर दर्ज कर शव का पोस्टमार्टम कराकर रिपोर्ट बस्ती कोतवाली कार्रवाई के लिए भेज दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed