{"_id":"67cb486effe04cae5d09c12d","slug":"tips-to-avoid-fraud-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-133626-2025-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: धोखाधड़ी से बचने के उपाय बताए
Sat, 08 Mar 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 08 Mar 2025 12:56 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महदेवा बाजार। नौगढ़ ब्लॉक क्षेत्र के जगदीशपुर ग्रांट व जगदीशपुर राजा पंचायत भवन में शुक्रवार को चौपाल लगी। भारतीय रिजर्व बैंक की सहभागिता से चल रहे आरोह फाउंडेशन के वित्तीय साक्षरता शिविर में बैंकिंग धोखाधड़ी से बचने के उपाय एवं कृषि ऋण एवं बैंक की विभिन्न योजनाओं के बारे में बताया गया। वित्तीय सलाहकार राकेश कुमार ने ग्रामीणों को बताया कि वित्तीय जागरूकता जरूरी है। उन्होंने धोखाधड़ी होने पर टोल फ्री नंबर 1930,155260 का प्रयोग करने की जानकारी दी। वित्तीय साक्षरता केंद्र नौगढ़ से वित्तीय सलाहकार राकेश कुमार ने विभिन्न योजनाओं से लोगों को जागरूक कराया। इस दौरान ग्राम सचिव ज्योति पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन