फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Throwing the juvenile and thrown into the bushes

किशोर को पीटकर झाड़ियों में फेंका, बवाल

Tue, 14 Mar 2017 10:30 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Tue, 14 Mar 2017 10:30 PM IST
विज्ञापन
Throwing the juvenile and thrown into the bushes
कैथल, क्राइम, मर्डर, प्रोटेस्ट - फोटो : SELF
उसका बाजार। नगर क्षेत्र में होली के दिन एक किशोर के घायलावस्था में झाड़ी में मिलने पर सभी स्तब्ध हैं। आरोपियों पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाकर एक समुदाय की महिलाओं ने थाने पर घंटे भर जमकर बवाल काटा। बाद में पुलिस ने मामला शांत करा लिया। 
विज्ञापन

नगर के परती मोहल्ला निवासिनी यशोमती ने सोमवार की रात में थाना में तहरीर देकर आरोप लगाया कि उनका 16 वर्षीय पुत्र सोनू यादव को उसी वार्ड के कुछ लोगों ने बुरी तरह मारपीट कर झाड़ी में फेंक दिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। जहां से बाद में जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। परिजनों का आरोप था कि चार दिन पूर्व ही थाना में तहरीर देकर इन लोगों पर जान से मारने की धमकी देने की सूचना दिया गया था, लेकिन पुलिस ने ध्यान नहीं दिया। इसी बात पर महिलाओं में आक्रोश था और उन्होंने थाने पर पहुंच कर आरोपियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन

इसी बीच थानाध्यक्ष की किसी बात पर महिलाएं भड़क गई। इसी बीच नवनिर्वाचित विधायक श्यामधनी राही व नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत कुमार जायसवाल भी थाना पर पहुंच गए। पुलिस ने मामले की जांच कर कार्रवाई करने का भरोसा दिया तब जाकर मामला शांत हुआ। थानाध्यक्ष डॉ. डीएन सिंह ने मंगलवार को बताया कि दोनों पक्ष से तहरीर मिली थी जिस आधार पर मामला दर्ज कर जांच हो रही है। दोषियों पर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed