फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three vehicles seized; 15 vehicles, including a school bus, challaned.

Siddharthnagar News: तीन वाहन सीज, स्कूल बस समेत 15 वाहनों का चालान

Thu, 16 Jul 2026 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 16 Jul 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Three vehicles seized; 15 vehicles, including a school bus, challaned.
सिद्धार्थनगर। सड़क सुरक्षा और स्कूली बच्चों की सुरक्षित आवाजाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे मिशन सेफ फ्यूचर अभियान के अंतिम दिन बुधवार देर शाम परिवहन विभाग और पुलिस ने संयुक्त रूप से सख्त कार्रवाई की।
विज्ञापन

अभियान के आखिरी दिन नियमों की अनदेखी करने वाले तीन वाहनों को थाने में निरुद्ध किया गया। इनमें एक प्राइवेट बस को अवैध रूप से स्कूल वाहन के रूप में संचालित किए जाने, एक स्कूल वाहन को बिना पंजीकरण और एक मालवाहक वाहन को ओवरलोड मिलने पर सीज किया गया। इसके अलावा विभिन्न यातायात नियमों के उल्लंघन में 15 अन्य वाहनों का चालान भी किया गया।
विज्ञापन

एआरटीओ संजय कुमार सिंह की अगुवाई वाली टीम ने बुधवार को पुलिस के साथ संयुक्त जांच अभियान शुरू किया। अभियान के दौरान 18 स्कूली वाहनों का गहन निरीक्षण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच में वाहनों के पंजीकरण, फिटनेस, परमिट, दस्तावेज, सुरक्षा मानकों और बच्चों की सुरक्षित आवाजाही से जुड़े प्रावधानों की पड़ताल की गई।
एआरटीओ ने बताया कि स्कूल के बच्चों की सुरक्षा से किसी भी प्रकार का समझौता नहीं किया जाएगा। बिना वैध दस्तावेज, सुरक्षा मानकों की अनदेखी या नियमों का उल्लंघन कर संचालित होने वाले वाहनों के खिलाफ आगे भी इसी तरह की सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed