{"_id":"622cd208dc3b9e1671160f6f","slug":"three-teenage-dip-in-river-siddharthnagar-news-gkp4297529114","type":"story","status":"publish","title_hn":"नदी में नहाने गए तीन किशोर लापता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नदी में नहाने गए तीन किशोर लापता
विज्ञापन
बांसी के राप्ती नदी के तट पर घटनास्थल पर लगी भीड़। संवाद
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नदी में नहाने गए तीन किशोर लापता
- बांसी क्षेत्र की है घटना, तलाश में लगे गोताखोर
- तीनों किशोर के कपड़े नदी के किनारे मिले
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी (सिद्धार्थनगर)। क्षेत्र की राप्ती नदी में शनिवार को नहाने गए तीन किशोर लापता हैं। तीनों के कपड़े व चप्पल नदी के किनारे मिले हैं। पुलिस की पहल स्थानीय गोताखोरों अंधेरा होने तक नदी में किशोरों की तलाश करते रहे, लेकिन उनका पता नहीं लगा।
जानकारी के अनुसार अंश सैनी (15) पुत्र स्व. राकेश सैनी, राजनाथ (15 ) पुत्र दयाशंकर निवासी मोहल्ला श्यामनगर एवं सुजल श्रीवास्तव (14) पुत्र धर्मेंद्र श्रीवास्तव निवासी मोहल्ला अकबरनगर कक्षा नौ के छात्र हैं। तीनों अपने एक अन्य साथी के साथ दोपहर में घर से बिना बताए राप्ती नदी के पुल से एक किलोमीटर पश्चिम इंद्रा नगर वार्ड के गरगजवा टोला के पास नदी में नहाने चले गए। वे नदी में डूबने लगे तो नदी के किनारे बैठा उनका साथी दौड़ते हुए मोहल्ले में गया और लोगों को सूचना दी। उसके बाद काफी संख्या में लोग नदी के किनारे पहुंच गए। गोतोखोर के अथक प्रयास के बावजूद किशोरों के बारे में सुराग नहीं लगा। कोतवाल संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि गोरखपुर से एनडीआरएफ की टीम बुलाई गई है। रविवार को नदी में किशोरों की तलाश की जाएगी। घटनास्थल पर अभय प्रताप सिंह, नपा अध्यक्ष मो. इदरीश पटवारी, सीओ देवी गुलाम सिंह, तहसीलदार ब अरुण कुमार वर्मा, कोतवाल संजय कुमार मिश्र ,पूर्व नपा अध्यक्ष चमन आरा राईनी मौजूद थे।