फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three seriously injured in fight

Siddharthnagar News: मारपीट में तीन गंभीर, 15 पर केस, दो गिरफ्तार

Wed, 03 Jan 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 03 Jan 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
Three seriously injured in fight
तुलसियापुर। ढेबरुआ इलाके के दो गांवों के लोगों के बीच मारपीट हुई। इसमें तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को पीएचसी बढ़नी से मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। मामले में पुलिस ने 15 लोगों पर बलवा व हत्या के प्रयास का केस दर्ज किया। वहीं दो को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया। अन्य आरोपियों की तलाश में दबिश दे रही है।
विज्ञापन

ढेबरुआ थानाक्षेत्र के डढ़उल निवासी साधूशरण चौधरी ने थाने में तहरीर दी। उन्होंने बताया कि सोमवार शाम को उनके चचेरे भाई सहीराम अपने खेत में लगी फसल की सिंचाई कर रहे थे। इसी दौरान ग्राम बैरिहवा जब्बार निवासी दानिश फैजान अपनी बाइक से उसके खेत से होकर जा रहे थे। मना करने पर कहासुनी करने लगे। इसी बीच उनके परिजन पहुंच गए। मारपीट शुरू कर दी। घटना में सहजराम सहित उसके परिवार के दो अन्य लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए पीएचसी बढ़नी ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। एसओ शशांक कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस ने पांच नामजद व 10 अज्ञात के खिलाफ हत्या के प्रयास, बलवा व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। वहीं, दो आरोपियों दानिश फैजान व गौहर राशिद को गिरफ्तार कर लिया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed