फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three Schools Receive Seven Teachers; Educational Activities to Gain New Momentum

Siddharthnagar News: तीन विद्यालयों को मिले सात शिक्षक, शैक्षिक कार्य को मिलेगी नई गति

Fri, 08 May 2026 02:43 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 08 May 2026 02:43 AM IST
विज्ञापन
Three Schools Receive Seven Teachers; Educational Activities to Gain New Momentum
सिद्धार्थनगर। जनपद के अशासकीय सहायता प्राप्त विद्यालयों में लंबे समय से चल रही शिक्षकों की कमी अब दूर होने लगी है। बेसिक शिक्षा विभाग के तहत आयोग की ओर से चयनित सात सहायक अध्यापकों की तैनाती चार विद्यालयों में किए जाने से शैक्षिक व्यवस्था को मजबूती मिलेगी। अलग-अलग विषयों के शिक्षकों की नियुक्ति होने से बच्चों की पढ़ाई अब नियमित और गुणवत्तापूर्ण ढंग से हो सकेगी। वहीं, विद्यालयों में लंबे समय से प्रभावित शिक्षण कार्य को भी रफ्तार मिलेगी। नवनियुक्त शिक्षकों में विज्ञान, गणित, हिंदी, सामाजिक विज्ञान समेत अन्य विषयों के अध्यापक शामिल हैं।
विज्ञापन

बीएसए शैलेश कुमार के मुताबिक चंद्रशेखर आजाद पूर्व माध्यमिक विद्यालय मुडिला बुजुर्ग चिल्हिया में तीन शिक्षक की तैनाती हुई है। इसमें सामाजिक विज्ञान, हिंदी, विज्ञान और गणित के शिक्षक हैं। इसी प्रकार श्यामचंद्र पूर्व माध्यमिक विद्यालय हिस्सामुद्दीन डुमरियागंज में दो शिक्षक दो शिक्षक, दो हिंदी, गणित और विज्ञान विषय के हैं। इसके अलावा मदनमोहन मालवीय पूर्व माध्यमिक विद्यालय मरवटिया बाजार में दो शिक्षकों की तैनात हुई है। इन विद्यालयों में विषय विशेषज्ञ शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही थी। अब नियुक्ति होने के बाद विद्यार्थियों को विषयवार पढ़ाई का लाभ मिलेगा और परीक्षा परिणाम में भी सुधार आने की उम्मीद है।
विज्ञापन

बेसिक शिक्षा अधिकारी शैलेश कुमार ने बताया कि शासन की मंशा के अनुरूप विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed