फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three men arrested with stolen goods

Siddharthnagar News: चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार

Fri, 27 Jan 2023 10:59 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jan 2023 10:59 PM IST
विज्ञापन
Three men arrested with stolen goods
चोरी के सामान के साथ तीन गिरफ्तार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
उसका बाजार। सका बाजार पुलिस ने चोरी के मामले के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
उसका बाजार के मुंशी अंसारी, निसार अहमद के कपड़े की दुकान से 11 जनवरी की रात चोरी हुई थी। 25 जनवरी की रात लोहिया नगर वार्ड स्थित मिथिलेश गुप्ता के पैथोलाजी में घुसे चोर जब वहां सफल नहीं हुए तो बगल में स्थित नवीन मद्धेशिया के घर में रोशनदान की छड़ निकाल व जाली काटकर घुस गए। इतने में नवीन की नींद खुल गई और उन्होंने मो. कैफ उर्फ बबलू को पकड़ लिया।
इसी बीच बबलू के अन्य साथी फरार हो गए। नवीन की सूचना पर पहुंची पुलिस इसे लेकर थाने आई। पूछताछ में उसने चोरी की घटना में शामिल साथियों के नाम व पते बताए। इसके बाद पुलिस टीम ने उसका कस्बा के लोहिया नगर निवासी असर अहमद, मो. कैफ उर्फ बबलू, राजू श्रीवास्तव को गिरफ्तार कर कार्रवाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

एसओ बलजीत कुमार राव ने बताया कि इनके पास से मुंशी अंसारी, निसार अहमद के कपड़े की दुकान से 11 जनवरी की रात चोरी हुआ काला कोट, सफेद जीन्स, 30 पीस हल्के हरे रंग की साड़ी, काले रंग का लोवर और 18,220 रुपये मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed