फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three-member team investigates after viral video about ultrasound

Siddharthnagar News: अल्ट्रासाउंड के बारे में वायरल वीडियो के बाद तीन सदस्यीय टीम ने की जांच

Fri, 14 Feb 2025 11:02 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 14 Feb 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Three-member team investigates after viral video about ultrasound
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

लोटन। कस्बे में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर का 11 फरवरी को वायरल हुए वीडियो के मामले में सीएमओ ने तीन सदस्यीय टीम गठित कर जांच के निर्देश दिए थे। इस क्रम में शुक्रवार को डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता, डाॅ. प्रशांत मौर्य, संजय वर्मा मौके पर पहुंचे और जांच की।
डिप्टी सीएमओ ने बताया कि मौके पर कागज में रेडियोलॉजिस्ट राजकुमार मौर्य के नाम से एक डायग्नोस्टिक सेंटर चलाया जा रहा है, लेकिन वह मौके पर नहीं मिले। सेंटर के संचालक सुरेश चंद से दस्तावेज मांगे गए तो नहीं दिखा सके।
विज्ञापन

इस पर डिप्टी सीएमओ ने कागज उपलब्ध कराने का समय दिया। सेंटर पर मौजूद महिलाकर्मी सुनीता से वायरल वीडियो के संबंध में लिखित बयान लेने के बाद सीएचसी लोटन के अधीक्षक अमित चौधरी की भी लिखित रिपोर्ट ली गई। सेंटर में तमाम कमियां पाए जाने पर भी डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सील नहीं किया गया। वायरल वीडियो में अस्पताल में पैसा देने के संबंध में सीएचसी अधीक्षक अमित चौधरी ने बताया कि महिलाकर्मी का आरोप गलत है। किसी तरह का पैसा नहीं लिया जाता है। सेंटर जांच के संबंध में डिप्टी सीएमओ संजय गुप्ता ने बताया कि रिपोर्ट सीएमओ को भेजी जाएगी, आगे की कार्रवाई उनके निर्देश पर होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed