{"_id":"65d3a94610e04f0b3f0b5f64","slug":"three-member-committee-will-investigate-the-fire-in-the-block-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1004-113140-2024-02-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: ब्लॉक में लगी आग की तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: ब्लॉक में लगी आग की तीन सदस्यीय कमेटी करेगी जांच
Tue, 20 Feb 2024 12:47 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 20 Feb 2024 12:47 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। खुनियांव ब्लॉक परिसर में स्थित एक कक्ष में लगी आग में अभिलेखों के जलकर राख होने की घटना की तीन सदस्यीय कमेटी जांच करेगी। डीपीआरओ पवन कुमार ने कमेटी के सदस्यों को जांचकर तीन दिन के अंदर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है। मामले में सीडीओ के निर्देश पर पांच सचिवों की हो रही जांच को प्रभावित करने के लिए अभिलेख नष्ट करने के आरोप शिकायतकर्ता ने लगाए हैं।
खुनियांव ब्लॉक में स्थित एक कक्ष में 17 फरवरी को लगी आग से ग्राम पंचायतों के अभिलेख जलकर नष्ट हो गए थे। मामले में तैनात ग्राम पंचायत अधिकारी विकास चौधरी, यशवंत सिंह व ग्राम विकास अधिकारी अतुल सिंह यादव ने इटवा पुलिस को तहरीर दी थी। जिसमें बताया था कि शार्ट सर्किट से लगी आग से तीन आलमारी में रखे ग्राम पंचायतों के अभिलेख नष्ट हो गए। उन्होंने मामले में पुलिस से केस दर्ज करने की मांग की थी। मामला संज्ञान में आने पर डीपीआरओ ने जांच के निर्देश दिए है। उन्होंने जांच के लिए एडीपीआरओ दिनेश कुमार राय, एडीओ पंचायत नौगढ़ आशुतोष मिश्र व एडीओ पंचायत उसका संजय पांडेय की तीन सदस्यीय कमेटी बनाई है। जिन्हें मौके पर जाकर स्थलीय जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया है।
जांच प्रभावित करने का है आरोप
सूचना आयोग के आदेश के क्रम में सीडीओ जयेंद्र कुमार के निर्देश पर खुनियांव ब्लॉक के पांच सचिवों के विरूद्ध जांच चल रही है। शिकायत करने वाले आरटीआई कार्यकर्ता देवेश मणि त्रिपाठी ने आरोप लगाया है कि जांच प्रभावित करने के लिए अभिलेखों को नष्ट किया गया है। उनका कहना है कि जब ग्राम पंचायतों के अभिलेख उस ग्राम पंचायत के पंचायत भवन में रखने के आदेश है तो कैसे अभिलेख विकास खंड के आवासीय परिसर में पहुंचे। उन्होंने विभिन्न आरोप लगाते हुए पूरे प्रकरण की जांचकर कार्रवाई की मांग की है।