फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three injured, including a student who was coming to appear for police recruitment exam

Siddharthnagar News: पुलिस भर्ती परीक्षा देने आई रही छात्रा समेत तीन जख्मी

Sun, 18 Feb 2024 11:35 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Feb 2024 11:35 PM IST
विज्ञापन
Three injured, including a student who was coming to appear for police recruitment exam
सिद्धार्थनगर। सदर थाना क्षेत्र के नौगढ़- बस्ती मार्ग पर स्थित मधुकरपुर एजेंसी के सामने एक पिकअप ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। हादसे में पुलिस भर्ती की लिखित परीक्षा देने जा रही छात्रा और उसके दो रिश्तेदार गंभीर रूप से जख्मी हो गए। तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। दोनों युवकों का पैर टूट गया है।
विज्ञापन


पथरा थाना क्षेत्र के पथरा बाजार निवासी रीता(22) पुत्री चेतराम की रविवार को पुलिस भर्ती की परीक्षा थी। वह बस्ती जनपद के रुधौली थाना क्षेत्र के नगहरा गांव निवासी बुआ के लड़के माधोश्याम (35) और उसके एक अन्य रिश्तेदार आकाश (23) निवासी घुमची थाना उसका बाजार के साथ दूसरी पाली में सिद्धार्थनगर थाना क्षेत्र के बुद्ध विद्यापीठ डिग्री कॉलेज में परीक्षा देने के लिए निकली थी। अभी नौगढ़- बस्ती मार्ग पर स्थित मधुकरपुर पेट्रोल पंप के पास पहुंचे थे कि सड़क को पार कर रही पिकअप ने टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा देखकर मौके पर पहुंचे आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज शुरू हुआ। चिकित्सकों के मुताबिक एक युवक का दाहिना तो दूसरे का बयां पैर टूट गया है। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आईं है। इस संबंध में शहर कोतवाल गौरव कुमार सिंह ने बताया कि घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर गई थी। जांच करके आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed