{"_id":"6a4426c27b79153a3d0c5643","slug":"three-injured-in-clash-between-two-groups-over-old-enmity-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1035-160580-2026-07-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों में मारपीट, तीन घायल
Wed, 01 Jul 2026 01:57 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 01 Jul 2026 01:57 AM IST
विज्ञापन
इटवा। थाना क्षेत्र के खुनियांव गांव में पुरानी रंजिश को लेकर रविवार देर रात दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। घटना में एक पक्ष के तीन लोग घायल हो गए, जिनमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है। गंभीर घायल का इलाज मेडिकल कॉलेज, सिद्धार्थनगर में चल रहा है। मंगलवार को सांसद जगदंबिका पाल ने मेडिकल कॉलेज पहुंचकर घायल का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उपचार की जानकारी ली।
पुलिस के अनुसार, खुनियांव निवासी आशा यादव की तहरीर पर राजेंद्र, उसकी पत्नी लक्ष्मी, दुर्गेश यादव सहित पांच लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि 28 जून की रात करीब आठ बजे आरोपियों ने उनके पति लाला यादव के साथ मारपीट की। शोर सुनकर पहुंचे लोगों ने बीच-बचाव किया लेकिन तब तक लाला यादव, जगदीश और कमलावती घायल हो चुके थे।
थानाध्यक्ष संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि तहरीर के आधार पर पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच और अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।