फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Three injured in attack by wild boars

जंगली सुअर के हमले में तीन जख्मी

Sun, 18 Dec 2016 10:43 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sun, 18 Dec 2016 10:43 PM IST
विज्ञापन
Three injured in attack by wild boars
बंदर ने क‌िया हमला बुरी तरह घायल हुआ युवक - फोटो : अमर उजाला
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के मझरिया गांव में रविवार की शाम सिवान में गए लोगों पर जंगली सुअर ने हमला कर दिया। इसमें छह लोग जख्मी हुए हैं। तीन की स्थिति गंभीर होने पर उन्हें नजदीकी निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उपचार के बाद उनकी हालत खतरे के बाहर बताई जा रही है।
विज्ञापन

मझरिया गांव निवासी दूधनाथ (45), परुवा (40) व झगरु (30) अपने कुछ साथियों के साथ सिवान की ओर गए थे। इस बीच जंगली सुअर ने उन पर हमला कर दिया। शोरगुल सुनकर आसपास के लोग भी घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। ग्रामीणों ने किसी तरह जंगली सुअर को भगाया। इस बीच सुअर के हमले में दूधनाथ, परुवा व झगरु गंभीर रूप से जख्मी हो गए। ग्रामीणों ने तीनों घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन

सुअर के हमले में तीन अन्य को भी हल्की चोट आई। ग्रामीणों के मुताबिक ठंड बढ़ने के साथ ही जंगली सुअर का कहर क्षेत्र में बढ़ने लगा है। गत वर्ष भी कई घटनाएं हो चुकी हैं। वन विभाग की ओर से समुचित कदम न उठाए जाने से ग्रामीण दहशतजदा हैं। इस संबंध में डीएफओ वीके मिश्र का कहना था कि अभी सूचना नहीं मिली है। टीम भेजकर जानकारी ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed