{"_id":"590b63a84f1c1b151f441439","slug":"three-huts-to-be-destroyed-by-fire","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग लगने से तीन झोपड़ियां राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग लगने से तीन झोपड़ियां राख
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 04 May 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
मिश्रौलिया के सिरसिया गांव में झोपड़ी में लगी आग को बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मिश्रौलिया। थाना क्षेत्र के संग्रामपुर गांव के टोला सिरसिया में गुरुवार को आग लगने से चार की झोपड़ियां जल गईं। चेतिया चौकी पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आगलगी से लाखों का नुकसान बताया जा रहा है। आग कैसे लगी, यह स्पष्ट नहीं हो सका।
क्षेत्र के संग्रामपुर गांव निवासी राममिलन के घर में लड़की की शादी थी। गुरुवार को उनके घर बारात आनी थी। इस बीच दोपहर करीब दो बजे उनकी झोपड़ी में आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। पड़ोस स्थित अशोक व करमराज की झोपड़ी, ब्रह्मराज के घारी को भी आग ने अपनी आगोश में ले लिया। ग्रामीणों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया।
राममिलन के मुताबिक बारातियों के लिए बनाया गया भोजन, बर्तन सहित करीब डेढ़ लाख रुपये का नुकसान हुआ है। इसी तरह आशोक की घारी में रखा लकड़ी सहित अन्य सामान जलकर राख हो गया। वहीं करमराज का भूसा जल गया। आग बुझने के बाद दमकल की दो गाड़ी गांव में पहुंची।