{"_id":"5723a05e4f1c1b0679a919ac","slug":"three-houses-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"आग से तीन मकान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आग से तीन मकान जलकर राख
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Apr 2016 11:26 PM IST
विज्ञापन
भनवापुर के ग्राम लुगरेडीहा में लगी आग बुझाते लोग।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आग ने शुक्रवार को फिर कहर बरपाया। अलग-अलग गांवों में लगी आग से तीन मकान जल गए। कई पेड़ भी आग की चपेट में आया। आग बुझाने की कोशिश में एक गृहस्वामी भी झुलस गया। ग्रामीणों के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका।
भैंसहिया ग्राम पंचायत के लोनियनवन डीह में दोपहर करीब 2 बजे अचानक सिवान में आग लग गई। तेज हवा का सहारा पाकर आग गांव के किनारे तक पहुंच गई। देखते ही देखते गांव निवासी राम उजागिर व धनीराम के रिहायशी मकान को अपनी आगोश में ले लिया।
जब तक ग्रामीण आग बुझाने का जतन करते तब तक आग पास में मौजूद तीरथ, सवांरू, सीबर और माता प्रसाद के घर व सामने लगे पेड़ को अपनी जद में ले लिया। तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। अगलगी से राम उजागिर व धनीराम के मकानों में रखा घर-गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन
अन्य मकानों में भी हल्की क्षति हुई है। घटना की सूचना पर पहुंचे सांसद प्रतिनिधि राजेश द्विवेदी ने पीड़ित परिवारों को ढांढस बंधाया। शासन से पीड़ितों को उचित मुआवजा दिए जाने की मांग की। दूसरी घटना भनवापुर ब्लाक के लुगरेडीहा गांव की है।
सिवान से उठी आग ने गांव के केशवराम यादव के मकान को चपेट में ले लिया। आग से घर में रखा कपड़ा, बिस्तर, अनाज सहित अन्य सामान जल गए। पास में रखा भूसे का मंडिला भी राख हो गया। आग बुझाने की कोशिश में केशवराम भी झुलस गया। नजदीकी अस्पताल में उसका इलाज कराया गया।
आग की लपटों ने करीब दो किमी दूर स्थित पं.दीनदयाल कन्या इंटर कॉलेज और संत मौनीदास इंटर कॉलेज के पास लगे पेड़ों को भी अपने आगोश में लिया। इस संबंध में डुमरियागंज तहसीलदार मेवालाल ने बताया कि हलका लेखपाल को गांव में भेजा गया है। रिपोर्ट आने के बाद पीड़ितों को मुआवजा दिया जाएगा।