{"_id":"5ede31698ebc3e90644a57c2","slug":"three-corona-patient-found-in-siddhratnagar-siddharthnagar-news-gkp3539454140","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में तीन और कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में तीन और कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में तीन और कोरोना संक्रमित मिले
सदर और बांसी तहसील क्षेत्र के हैं संक्रमित मिले मरीज
सभी को बर्डपुर सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट किया
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर। जिले में सोमवार को तीन और लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। यह तीनों सदर और बांसी तहसील क्षेत्र के अलग-अलग गांव के रहने वाले हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने तीनों को बर्डपुर सीएचसी स्थित आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया। जिले में अब तक कोरोना के एक 147 केस मिले हैं। इसमें से 98 लोग स्वस्थ होकर घर भेजे जा चुके हैं। सोमवार को जिले में एक्टिव केस की संख्या 44 है जबकि पांच लोग कोरोना संक्रमण के कारण जान गंवा चुके हैं।
बांसी तहसील क्षेत्र के दो गांवों में एक 18 वर्षीय और 21 वर्षीय युवक मुंबई से गांव लौटे थे। स्क्रीनिंग में तापमान अधिक होने पर एक युवक को बांसी के महामाया आईटीआई कॉलेज में क्वारंटीन कर उसके लार का सैंपल भेजा गया था। दूसरे युवक को होम क्वारंटीन किया गया था। उसके लार का भी सैंपल जांच के लिए बीआरडी मेडिकल कॉलेज भेजा गया था। वहीं सदर तहसील क्षेत्र के एक गांव निवासी 44 वर्षीय व्यक्ति चार मई को मुंबई से गांव लौटा था। स्क्रीनिंग के दौरान संदिग्ध पाए जाने के बाद उसे क्षेत्र के चौधरी सुभाष ग्रामोदय इंटर कॉलेज बुढनईया पकड़ी में क्वारंटीन किया गया था। उसके लार का सैंपल लिया गया था। सोमवार को आई रिपोर्ट में तीनों को कोरोना पॉजिटिव पाए गए। इसके बाद राजस्व टीम की मौजूदगी में स्वास्थ्य विभाग की टीम ने सभी को बर्डपुर स्थित आइसोलेशन वार्ड शिफ्ट कर दिया। सीएमओ डॉ. सीमा राय ने बताया कि सोमवार को तीन कोरोना पॉजिटिव मिले हैं। उन्हें आइसोलेशन वार्ड में शिफ्ट कर दिया गया है।
गांव को सील किया
खेसरहा। बांसी तहसील क्षेत्र के एक गांव में कोरोना संक्रमित मिलने बाद एसडीएम बांसी शिवमूर्ति सिंह स्वास्थ्य विभाग की टीम के साथ गांव पहुंचे। इसके बाद गांव के मुख्य रास्तों पर बैरिकेडिंग करा दिया। साथ ही ग्रामीणों को निर्देश दिया कि कोई घूमेगा नहीं। बाहरी व्यक्तियों को प्रवेश वर्जित रहेगा।