{"_id":"5d470c478ebc3e6d1b73fbcc","slug":"three-child-was-died-sink-in-pond-siddharthnagar-news-gkp316517339","type":"story","status":"publish","title_hn":"पोखरे में डूबने से सगे भाई समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पोखरे में डूबने से सगे भाई समेत तीन की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ढेबरुआ थाना क्षेत्र के झकहिया गांव का मामला
अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/परसा। ढेबरुआ थाना क्षेत्र के झकहिया गांव में सगे-भाई समेत एक अन्य बालक की पोखरे में डूबने से मौत हो गई। मौत की सूचना पर गांव में कोहराम मच गया है। सुबह से लापता तीनों बच्चों का शव रविवार की रात नौ बजे पोखरे से निकाला जा सका।
झकहिया गांव निवासी सब्बू लाल का बड़ा बेटा पवन गुप्ता (10) और आशीष (6) गांव के अलख राम के बेटे मकरन (8) के साथ सुबह के वक्त घर से निकले थे। देर रात तक जब तीनों नहीं लौटे तो घर वालों ने खोजबीन शुरू की। इसी बीच पता चला कि तीनों गांव के बाहर स्थित पोखरे में नहाने गए थे। इस पर परिजन और गांव के लोग वहां पहुंचे। लोगों ने जब पोखरे में खोजबीन शुरू कराई गई तो रात करीब नौ बजे तीनों की लाशें मिलीं। एसओ आरबी सिंह ने बताया कि जांच की जा रही है।