फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   This small work of mine...

Siddharthnagar News: कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम...

Wed, 24 Apr 2024 04:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Wed, 24 Apr 2024 04:19 AM IST
विज्ञापन
This small work of mine...
भारतभारी में श्रीहनुमान जन्मोत्सव एवं भरत महोत्सव का आयोजन
विज्ञापन

श्रवण सुल्तानपुरी व अंशिका सुल्तानपुरी ने प्रस्तुत किया भजन
संवाद न्यूज एजेंसी
भारतभारी। ऐतिहासिक धाम भारतभारी में धर्म रक्षा मंच के तत्वावधान में हनुमान जन्मोत्सव एवं भरत महोत्सव कार्यक्रम के तहत जागरण आयोजित हुआ। जिसमें मौजूद श्रोता गायक श्रवण सुल्तानपुरी व अंशिका सुल्तानपुरी के द्वारा प्रस्तुत गीतों से सभी भक्त मंत्रमुग्ध होकर झूमते नजर आएं।

जागरण के दौरान गायक श्रवण सुल्तानपुरी के द्वारा प्रस्तुत मुझे मिले जन्म जब मिले अयोध्या नगरी में...., कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा ये काम.... आदि सुनकर श्रोता मंत्रमुग्ध रहे। वहीं गायिका अंशिका सुल्तानपुरी द्वारा प्रस्तुत श्रीराम की गली में तुम जाना वहां नाचते मिलेंगे हनुमाना..., आदि एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति से श्रोता भक्तिभाव में झूमते नाचते रहे। पूर्व विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह ने सभी को हनुमान जन्मोत्सव की बधाई दी। कार्यक्रम में सहयोगी कलाकार शनि मिश्रा, अयोध्या प्रसाद, गुड्डू, सुफल व रंजीत को अंगवस्त्र भेंटकर सम्मानित किया गया। इस दौरान पुजारी कृष्णमणी दास, नगर पंचायत अध्यक्ष चंद्र प्रकाश चौधरी, धर्मराज वर्मा, दिलीप उर्फ छोटे पांडेय, बब्लू पांडेय, शत्रुहन सोनी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed