{"_id":"67953156e0d9542c5e049fc4","slug":"thieves-took-away-the-bike-from-the-intersection-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-131336-2025-01-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: चौराहे से बाइक उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: चौराहे से बाइक उठा ले गए चोर
Sun, 26 Jan 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 26 Jan 2025 12:15 AM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। स्थानीय थाना क्षेत्र के गनेशपुर चौराहे पर शुक्रवार की शाम देशी शराब की दुकान के सामने खड़ी बाइक गायब हो गई। पीड़ित ने काफी खोज बीन किया। लेकिन बाइक नहीं मिल पाई। उसके बाद मामले की जानकारी पुलिस को दी। क्षेत्र के ग्राम गोल्हौरी डिहवा निवासी बुधिराम ने बताता कि गनेशपुर चौराहे पर कोयला और पान की दुकान चलाते है। शुक्रवार शाम सात बजे देशी शराब के दुकान के सामने अपने बाइक को लाक करके एक मजदूर को पैसा देने गया था, थोड़ी देर बाद वापस आया तो देखा बाइक गायब है। थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग किया। इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ बिंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने कहा कि थाना पर किसी ने तहरीर नहीं दिया है, बाइक का पता लगाने के लिए एक टीम को लगाया गया है।
विज्ञापन