फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   thieves ran away due to alertness of villagers

ग्रामीणों की सतर्कता से भाग खड़े हुए चोर

Sat, 03 Sep 2022 12:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Sep 2022 12:27 AM IST
विज्ञापन
thieves ran away due to alertness of villagers
शोहरतगढ़ क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर किराने की दुकान के पीछे कटी नकब। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
ग्रामीणों की सतर्कता से भाग खड़े हुए चोर
विज्ञापन

पकड़ी बाजार। शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के पकड़ी चौराहे पर बृहस्पतिवार रात चोरों ने किराने की दुकान के शटर का ताला तोड़ा कर व नकब काट कर चोरी का प्रयास किया। लोगों के शोर गुल व पुलिस टीम पहुंचने पर भाग खड़े हुए।
क्षेत्र के पिपरी बाजार निवासी संजय कुमार की पकड़ी बाजार में किराने की दुकान हैं। दुकानदार के मुताबिक, बृहस्पतिवार रात को चोरों ने दुकान का पहले बाहर से शटर का ताला तोड़ा तो चौराहे पर कुछ लोग जाग गए। शोर गुल सुनकर चोर दुकान के पीछे चले गए और पीछे से नकब काट कर दुकान में घुसकर चोरी का प्रयास किया। इसी बीच गश्त में निकली पुलिस टीम पहुंच गई तो चोर भाग खड़े हुए। उसके बाद चौराहे के लोगों व पुलिस ने आसपास चोरों की तलाश की लेकिन, चोरों का पता नहीं चल पाया।
विज्ञापन

इस संबंध में थानाध्यक्ष शोहरतगढ़ पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि शटर का ताला टूटते समय स्थानीय लोगों में शोर गुल व चौराहे पर गश्त पर रही पुलिस की वजह से चोर अपने मकसद में नाकाम रहे। दुकानदार ने चोरी करने के प्रयास के मामले में तहरीर दी है। पुलिस टीम जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed