{"_id":"69a49a208a654449cc075996","slug":"thieves-entered-the-house-through-the-roof-and-stole-jewellery-worth-lakhs-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1031-154362-2026-03-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में शिवा का चयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा में शिवा का चयन
Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 03 Mar 2026 03:00 AM IST
विज्ञापन
बढ़नी। विकास क्षेत्र बढ़नी के उच्च प्राथमिक विद्यालय सिसवा शिवभारी के छात्र शिवा पुत्र शिव प्रसाद का चयन राष्ट्रीय आय आधारित योग्यता परीक्षा (एनएमएमएस) में हुआ है। परिणाम घोषित होते ही विद्यालय परिसर में खुशी की लहर दौड़ गई। प्रधानाध्यापक महेंद्र कुमार ने बताया कि शिवा ने सीमित संसाधनों के बावजूद कड़ी मेहनत और नियमित अध्ययन से यह सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि न केवल विद्यालय बल्कि पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है। सहायक अध्यापक शाह आलम, दीप्ति कुमारी, निसार अहमद, मस्तान शेरुल्लाह, उमेश मौर्य और नरेंद्र मणि त्रिपाठी ने छात्र को बधाई देते हुए उज्ज्वल भविष्य की कामना की। शिक्षकों का कहना है कि शिवा की सफलता से अन्य विद्यार्थियों को भी प्रेरणा मिलेगी। संवाद
विज्ञापन