{"_id":"67630aa0390eebd76507c224","slug":"thieves-cut-off-the-mask-and-took-away-cash-and-goods-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-129215-2024-12-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: नकब काटकर नकदी और सामान उठा ले गए चोर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: नकब काटकर नकदी और सामान उठा ले गए चोर
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सकारपार। बांसी कोतवाली क्षेत्र के बांसी-धानी मार्ग स्थित गोनहा ताल चौराहा पर मंगलवार रात एक डेरी एंड बेकर्स की दुकान में नकब काटकर चोर दाखिल हो गए और दुकान में रखी नकदी के साथ ही सीसीटीवी फुटेज डीवीआर भी ले गए। चोरी की जानकारी होने पर डायल-112 नंबर की पुलिस के साथ स्थानीय पुलिस भी छानबीन में जुट गई है। पीड़ित ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
क्षेत्र के नरही गांव निवासी अमित दुबे की गोनहा ताल चौराहे पर डेरी एंड बेकर्स की दुकान है। वह मंगलवार को देर शाम दुकान बंद करके घर चले गए। दूसरे दिन सुबह जब दुकान का शटर खोलकर अंदर घुसे तो अंदर का सारा सामान बिखरा देख चकित हो गए।
वह कैश काउंटर की तरफ बढ़े तो देखा कि कैश काउंटर की ड्राल नीचे पड़ी है। अमित दुबे के मुताबिक चोर काउंटर और दुकान के अंदर रखे दो स्थानों से लगभग डेढ़ लाख रुपये ले गए है।
विज्ञापन
दुकानदार ने कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में बांसी कोतवाली प्रभारी राम कृपाल शुक्ल ने बताया अभी किसी प्रकार की कोई तहरीर नहीं मिली है।
ि