फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Thieves broke shutter lock and stole jewelery worth lakhs from shop

Siddharthnagar News: चोरों ने शटर का ताला तोड़कर दुकान से उड़ाए लाखों का आभूषण, सुबह हुई जानकारी

Thu, 11 Jan 2024 05:16 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर।
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर। Published by: vivek shukla Updated Thu, 11 Jan 2024 05:16 PM IST
सार

 थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना में पीडि़ता ने तहरीर दी है। इस वारदात का खुलासा करने के लिए टीम जांच में जुट गई है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
Thieves broke shutter lock and stole jewelery worth lakhs from shop
चोरी के बाद लगी भीड़। - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के महला चौराहे पर बुधवार रात चोरों ने एक आभूषण की दुकान को निशाना बनाया। दुकान में लगे चैनल व शटर के लॉक को तोड़कर दुकान के अंदर घुसे और लाखों के चांदी व सोने के आभूषण उठा ले गए। बृहस्पतिवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे दुकानदार को जानकारी हुई तो उसने पुलिस को सूचना दिया। मौके पर एसओ और खुनुवा चौकी प्रभारी पहुंचे और मामले की छानबीन की। दुकान में हुई चोरी से लोगों में दहशत है और वह पुलिस की गश्त को सुस्त बताते हुए सवाल उठा रहे हैं।

विज्ञापन


क्षेत्र के महला गांव निवासी संजय वर्मा के मुताबिक महला चौराहे पर उनकी ज्वैलर्स की दुकान है। सोने व चांदी के आभूषण का व्यापार करते है। रोज की तरह बृहस्पतिवार को शाम तक दुकान बंद कर घर चला गया था।
विज्ञापन


सुबह लगभग साढ़े नौ बजे दुकान खोलने लिए दुकान पर पहुंचे तो देखा कि दुकान का चैनल का ताला टूटा हुआ है। चैनल के बाद लगे शटर का लॉक भी टूटा हुआ है। दुकान के अंदर घुसा तो देखा अंदर रखे 15 क्विंटल का लॉकर तिजोरी गायब है। उसी में नौ किलो के चांदी व चार सोने के आभूषण रखे हुए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीसीटीवी के कैमरे टूटे हुए हैं और सारा सामान बिखरा पड़ा है। पीड़ित ने घटना की सूचना देने के साथ ही लिखित तहरीर देकर सोने और चांदी का आभूषण चोरी होने की शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की। इस संबध थानाध्यक्ष राजकुमार पांडेय ने बताया कि चोरी की घटना में पीडि़ता ने तहरीर दी है। इस वारदात का खुलासा करने के लिए टीम जांच में जुट गई है। जल्द ही इसका खुलासा किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed