{"_id":"66d35d9e87ec0552340279fc","slug":"there-will-be-no-respite-from-the-heat-nowthe-mercury-has-crossed-37-degrees-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-123326-2024-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत...37 डिग्री के पार पहुंचा पारा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: अभी गर्मी से नहीं मिलेगी राहत...37 डिग्री के पार पहुंचा पारा
Sat, 31 Aug 2024 11:44 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 31 Aug 2024 11:44 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उमस और गर्मी के कारण लोगों को हो रहा पसीना
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। भीषण गर्मी के कारण लोगों का बुरा हाल है। इन दिनों तपिश से ज्यादा उमस परेशान कर रही है, क्योंकि बारिश नहीं होने से एक बार फिर पारा 37 डिग्री के पार पहुंच गया है। मौसम में नमी के कारण उमस हो रही है, जिससे लोग पसीने से तर-बतर हैं। मौसम विभाग के अनुसार आगे भी लोगों को गर्मी से राहत नहीं मिलने वाली है।
शनिवार को अधिकतम तापमान 37.5 डिग्री व न्यूनतम 29.4 डिग्री दर्ज किया गया। उमस से निजात के लिए हर व्यक्ति को बारिश का इंतजार हैं। सात-आठ दिन पहले हुई बारिश से कुछ राहत मिली थी, लेकिन उसके बाद बादल तो नजर आते हैं पर बारिश नहीं हो रही। उमस के कारण कूलर और पंखों ने भी दम तोड़ दिया है। मौसम वैज्ञानिक अतुल कुमार सिंह ने बताया कि आगे भी मौसम गर्म रहेगा। जिससे लोगों को उमस का सामना करना पड़ सकता है।
विज्ञापन