{"_id":"619d203aee395055e61f745c","slug":"there-will-be-a-playground-in-every-gram-panchayat-om-birla-siddharthnagar-news-gkp4173829151","type":"story","status":"publish","title_hn":"हर ग्राम पंचायत में होगा खेल का मैदान : ओम बिड़ला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हर ग्राम पंचायत में होगा खेल का मैदान : ओम बिड़ला
विज्ञापन
जिला स्टेडियम में खिलाड़ियों को संबोधित करते लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला।
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हर ग्राम पंचायत में होगा खेल का मैदान : ओम बिड़ला
सिद्धार्थनगर। ग्रामीण क्षेत्रों की खेल प्रतिभाओं को आगे लाने के लिए हर ग्राम पंचायत में मैदान होगा। प्रधान अपनी ग्राम पंचायत में खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का प्रयास करें।
जिला स्टेडियम में चल रहे सांसद खेल महाकुंभ में मंगलवार को शिरकत करने आए लोक सभा के अध्यक्ष ओम बिड़ला ने ये बातें कहीं। उन्होंने कहा कि आजादी के 75वें वर्ष पर इस तरह के आयोजनों से ग्रामीण क्षेत्रों के खिलाड़ियों को आगे बढ़ने का मौका मिलेगा। पिछड़े इलाकों से भी प्रतिभाएं निकल कर सामने आएंगी। ओलंपिक और पैरा ओलंपिक में देश के खिलाड़ियों ने परचम लहराया है। हमारी कोशिश होगी कि जब हम आजादी के 100 साल का जश्र मनाएं तो उस समय पूरी दुनियां में हमारा देश हर क्षेत्र में अग्रिम पंक्ति में खड़ा मिले।
खेल प्रतियोगिताओं में भी अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हमारी पहचान हो और सबसे ज्यादा पदक जीतकर हमारे खिलाड़ी देश का नाम रोशन करें। उन्होंने कहा कि खेल का जीवन में बहुत महत्व है। इससे तन-मन स्वस्थ रहने के साथ देशभक्ति और अनुशासन की भी सीख मिलती है। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र के युवाओं से आह्वान करते हुए कहा कि उनकी रुचि जिस खेल में हो, उसे परिष्कृत करें। अपनी खेल प्रतिभा को संवारने के लिए निरंतर अभ्यास करें। उन्होंने स्टेडियम में चल रहे सांसद खेल महाकुंभ में विभिन्न खेलों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस दौरान सांसद जगदंबिका पाल, भाजपा जिलाध्यक्ष गोविंद यादव, कन्हैया पासवान, क्रीड़ाधिकारी एसडीएस यादव, उपक्रीड़ाधिकारी फरीदा सिद्दीकी, सत्य प्रकाश त्रिपाठी, अरुण प्रजापति मौजूद थे।