{"_id":"67d2f7bfa2477f747d00f804","slug":"there-was-silence-on-roadways-and-railways-fewer-passengers-were-seen-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-134019-2025-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोडवेज-रेलवे पर पसरा रहा सन्नाटा, कम दिखे यात्री","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोडवेज-रेलवे पर पसरा रहा सन्नाटा, कम दिखे यात्री
विज्ञापन
रेलवे स्टेशन सिद्धार्थनगर पर ट्रेन का इंतजार करते यात्री। संवाद
-रुक-रुक कर आते रहे यात्री, डिपो पर खड़ी रहीं बस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। होली को लेकर रोडवेज निगम यात्रियों को सुविधाएं देने के लिए बसें लगाईं, लेकिन होली पर घर आने वाले लोगों की संख्या कम दिखी। इससे रोडवेज व रेलवे स्टेशन दोनों जगहों पर सन्नाटा पसरा रहा।
बृहस्पतिवार को रोडवेज बस स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बसें लगाई गईं, लेकिन लोकल रूट के लिए ही रुक-रुक यात्री आ रहे थे। इससे यात्रियों को रोडवेज बस को लेकर कोई भी असुविधा नहीं हुई। बृहस्पतिवार की दोपहर करीब 12:00 बजे बस स्टेशन पर गोरखपुर, बस्ती, डुमरियागंज व लखनऊ के लिए बसें खड़ी रहीं। सभी में चार से पांच यात्री बैठे थे। यात्रियों ने बताया कि इस बार रोडवेज पर बसों की संख्या पर्याप्त है। इससे यात्रा करने के लिए लोगों को प्राइवेट वाहनों का सहारा नहीं लेना पड़ रहा है।
वहीं रेलवे स्टेशन पर भी एक दो यात्री ही ट्रेन का इंतजार करते नजर आए। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन का इंतजार कर रहे शिवम, अनुराग, माला व गिरजेश ने बताया कि लोकल ट्रेन में यात्री कम हैं, जबकि दिल्ली, मुंबई व गुजरात से आने वाली ट्रेनाें में यात्रियों की संख्या अधिक है। इससे लोकल रूट पर यात्रा करने वाले यात्रियों को परिवहन का दर्द नहीं झेलना पड़ रहा है।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
डिपो पर होली को लेकर पर्याप्त बसों को लगाया गया है। यात्रियों की संख्या के अनुसार बसों को भेजा जा रहा है। लोकल रूट पर बसों की संख्या भी बढ़ाई गई है।
-वीके गंगवार, एआरएम रोडवेज