फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There was a scream as soon as the dead body of the young man arrived

Siddharthnagar News: युवक का शव पहुंचते ही मची चीख पुकार

Tue, 17 Dec 2024 11:30 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Dec 2024 11:30 PM IST
विज्ञापन
There was a scream as soon as the dead body of the young man arrived
तुलसियापुर। ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बसावन पाकर उर्फ मदरहिया के मधवापुर व मदरहिया टोले के दो युवकों की रविवार को पुणे में मौत होने से मातम छाया रहा। एक युवक का अंतिम संस्कार बाणगंगा नदी के तट पर किया गया, जबकि दूसरे का शव बुधवार सुबह गांव पहुंचने का अनुमान है।
विज्ञापन

ढेबरुआ थानाक्षेत्र के बसावन पाकर उर्फ मदरहिया के मधवापुर टोले के रहने वाले बाबूराम (22) पुत्र राजमन की पुणे के पाइनियर बाऊदान में कबाड़ी की दुकान थी। उसी पर दूसरे टोले मदरहिया के रामू श्याम (18) पुत्र प्रभु मजदूरी करता था। पुणे-बंगलूरू हाईवे पर बाइक से जा रहे बाबूराम की वाहन की टक्कर से मौत हो गई।
विज्ञापन

बाबूराम का शव उसके गांव मधवापुर मंगलवार की पहुंचा। शव पहुंचते ही मां शकुंतला देवी बिलखने लगीं। उन्हें रोता देख मौजूद रिश्तेदार व गांव के लोगों की आंखें भी नम हो गईं। उसका अंतिम संस्कार मंगलवार को ही बाणगंगा नदी के किनारे किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाबूराम तीन भाइयों में सबसे बड़ा था और परिवार की जिम्मेदारी उसी पर थी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed