फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   There is no roadways bus station in Shohratgarh, passengers are upset due to less bus running

शोहरतगढ़ में नहीं है रोडवेज का बस स्टेशन, कम बस चलने से यात्री परेशान

Fri, 11 Mar 2022 10:26 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Mar 2022 10:26 PM IST
विज्ञापन
There is no roadways bus station in Shohratgarh, passengers are upset due to less bus running
शोहरतगढ़ में नहीं है रोडवेज का बस स्टेशन, कम बस चलने से यात्री परेशान
विज्ञापन

शोहरतगढ़ (सिद्धार्थनगर)। नेपाल सीमा से सटे शोहरतगढ़ में रोडवेज का बस स्टैंड नहीं है, जिससे गोरखपुर, गोंडा, बलरामपुर, तुलसीपुर बहराइच, लखनऊ आदि जगह जाने के लिए यात्रियों को प्राइवेट वाहनों का सहारा लेना पड़ता है। इसके एवज में उन्हें अधिक किराया देना पड़ता है। साथ ही जगह-जगह वाहन बदलकर मंजिल तक पहुंचने में उनको परेशानियों का सामना करना पड़ता है।
शोहरतगढ़ क्षेत्र से प्रतिदिन व्यापारी, मरीज, दैनिक यात्री, छात्र-छात्राएं गोरखपुर, लखनऊ, कानपुर बहराइच आदि स्थानों जाने के लिए यात्रा करते हैं। नेपाल सीमा से लोग शोहरतगढ़ आकर वह यहां से भारत के शहरों में आते-जाते हैं। यहां से रोडवेज बस की सुविधा न होने के कारण लोगों को परेशान होना पड़ रहा है। रेलवे ट्रेन की समय सारणी सही न होने से प्राइवेट वाहनों से सफर करना पड़ रहा है। मौजूदा समय में गोरखपुर के लिए सुबह के समय न तो ट्रेन चल रही है और न रोडवेज की कोई बस की सुविधा है, जिससे सभी लोगों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। शोहरतगढ़ कस्बे के लोग कई बार रोडवेज की मांग कर चुके हैं।
विज्ञापन

रोडवेज बस न होने से सभी लोगों को भारी दिक्कतों से जूझना पड़ रहा है। छोटे निजी वाहन यात्रियों, मरीजों को ठूंस कर ले जाते हैं और मनमाना किराया वसूल रहे हैं। बहुत परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विष्णु उमर
गोरखपुर-गोंडा रेलवे लाइन पर छोटे स्टेशनों के लिए पैसेंजर ट्रेन कम है, जिससे क्षेत्र के लोगों को आने जाने में परेशानी हो रही है। यहां रोडवेज बस स्टेशन होता तो लोगों को आने जाने में सुविधा होती।
वकार मोइज खान
---
शोहरतगढ़ से सुबह के समय गोरखपुर के लिए ट्रेन व बस न होने से आवागमन में असुविधा होती है। जनप्रतिनिधियों को इस ओर विशेष ध्यान देने की जरूरत है। एक बस स्टेशन की मांग की जा रही है।
चंदन पांडेय
शोहरतगढ़ बड़ा कस्बा है और यहां का बाजार बहुत पुराना है। लगभग 100 गांव के लोग यहां बाजार करने के लिए आते हैं। यहां का व्यापारी बड़े शहरों में व्यापार करने के लिए जाते हैं। यहां रोडवेज बस स्टेशन न होने से हम व्यापारियों को आने जाने में काफी दिक्कत होती है।

कौशल किशोर उमर वरिष्ठ व्यापारी
शोहरतगढ़ कस्बे में रोडवेज की बस जाती है। वहीं से होकर बढ़नी वाया दिल्ली के लिए बस चलती हैं। यात्रियों की सुविधा के लिए बसों का संचालन बढ़ाया जाएगा। अगर बस स्टेशन होता तो बसों के ठहराव में सहूलियत मिलती।
बस स्टेशन बनाने की कोशिश की जा रही है।
जगदीश प्रसाद एआरएम सिद्धार्थनगर डिपो
---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed