{"_id":"67100ce541189fcab40768a4","slug":"there-is-no-guarantee-of-payment-through-etm-in-roadways-bus-passengers-are-getting-worried-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-125783-2024-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: रोडवेज बस में ईटीएम से भुगतान की गारंटी नहीं, यात्री हो रहे परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: रोडवेज बस में ईटीएम से भुगतान की गारंटी नहीं, यात्री हो रहे परेशान
Thu, 17 Oct 2024 12:28 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 17 Oct 2024 12:28 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
-रोडवेज की बसों में ऑनलाइन सुविधा की है व्यवस्था
-15 से अधिक ईटीएम में काम नहीं कर रहा है क्यूआर कोड
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। रोडवेज बसों में यात्रियों को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं मिल पा रही है। हालांकि, परिवहन निगम ने इलेक्ट्रॉनिक्स टिकट मशीन (ईटीएम) में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा दे रखी है लेकिन परिचालक टिकट का ऑनलाइन भुगतान लेने में आनाकानी करते हैं। कुछ मशीनें खराब होने से भी यात्रियों काे सुविधा नहीं मिल पा रही है।
रोडवेज के पास वर्तमान समय में 52 ईटीएम मशीन माैजूद हैं इसमें से 15 खराब हो चुकी हैं। कई मशीनें सही होने के बाद भी परिचालक उससे पैसा लेने से आनाकानी करते हैं। रोडवेज ने डिजिटल भुगतान को बढ़ावा देने और अक्सर खुले पैसों को लेकर बसों में होने वाले विवाद को कम करने के लिए ईटीएम में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा दी है। इसमें क्रेडिट, डेबिट कार्ड के अलावा क्यूआर कोड के जरिये भुगतान करने की सुविधा है। इसके बावजूद परिचालक ईटीएम से टिकट का ऑनलाइन भुगतान लेने से इंकार कर देते हैं।
अक्सर परिचालक मशीन में इंटरनेट की सुविधा न होने का हवाला देते हुए यात्रियों से टिकट का नकद भुगतान करने के लिए कहते हैं। ऐसे में कई बार यात्रियों को दूसरे यात्रियों को ऑनलाइन भुगतान कर उनसे नकदी लेनी पड़ती है और फिर नकद भुगतान देकर टिकट खरीदना पड़ता है। यात्रियों को ऑनलाइन भुगतान की सुविधा नहीं मिल पा रही है। रोडवेज पर बस का इंतजार कर रहे यात्री सुरेश,मनीष व अंगद ने बताया कि बसों में नगद रुपये ही लेते हैं, जबकि ऑनलाइन की सुविधा है। पूछने पर नेटवर्क की समस्या, मशीन खराब होने जैसी समस्या बता देते हैं।
विज्ञापन
सफर में ऑनलाइन भुगतान की सुविधा देने के हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। ईटीएम में कुछ तकनीकी दिक्कतें थीं, जिन्हें दूर कराने के लिए संबंधित कंपनी से संपर्क किया जा रहा है। कमियां दूर होने के बाद ऑनलाइन भुगतान की सुविधा शुरू कर दी जाएगी।
विजय कुमार गंगवार, एआरएम