{"_id":"687695023659a1148200d090","slug":"there-is-mourning-in-the-town-due-to-the-death-of-devotees-in-an-accident-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-141179-2025-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: श्रद्धालुओं की हादसे में हुई मौत से कस्बे में छाया मातम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: श्रद्धालुओं की हादसे में हुई मौत से कस्बे में छाया मातम
विज्ञापन
.रामू सैनी। फाइल फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
बांसी। प्रभुनाथ धाम से लौट रहे कस्बे के दो श्रद्धालुओं की सड़क दुर्घटना में मौत होने से मातम छाया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। इनका अंतिम संस्कार मंगलवार की शाम राप्ती तट पर स्थित श्मशान घाट पर हुआ है। सोमवार की रात से ही मृतकों के घर शोक संवेदना व्यक्त करने वालों का तांता लगा है।
बता दें कि शनिवार को कस्बे के लोहा मंडी गौतमबुद्ध नगर वार्ड निवासी रामू सैनी (28) पुत्र राम चंदर और रामगढ़ राप्तीनगर वार्ड निवासी राजाराम (75 ) साथियों के साथ शनिवार को नेपाल में स्थित प्रभुनाथ धाम दर्शन व जलाभिषेक के लिए गए थे। सोमवार की शाम यह लोग बढ़नी पहुंचे। वहां से घर आने के लिए एक टेंपो बुक किया।
जैसे ही टेंपो जोगिया थाना क्षेत्र के सनई के निकट पिपरा पांडेय गांव पहुंचा वह अनियंत्रित होकर पलट गया। इस हादसे में गौतमबुद्धनगर वार्ड निवासी रामू सैनी और राप्तीनगर वार्ड निवासी राजाराम की मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
मंगलवार को दोनों शव के कस्बे में पहुंचते ही कोहराम मच गया। अंतिम दर्शन के बाद दोनों शव का राप्ती नदी तट पर अंतिम संस्कार कर दिया गया। रामू सैनी तीन भाइयों में सबसे छोटा और एक बहन से बड़ा था। वह अविवाहित था और चाभी बनाने का काम करता था। उसकी बहन शीला का विवाह नवंबर में होना है। इसको लेकर वह बहुत खुश था और बहन की शादी में कोई कमी न रह जाए इसके लिए वह अभी से काफी मेहनत कर रहा था।
उधर राजा राम कस्बे के अलावा आसपास के गांव में साइकिल से फेरी लगाकर बर्तन बेचता था। उसे तीन पुत्र हैं, तीनों विवाहित हैं और अपना अलग-अलग रोजगार करते हैं।