{"_id":"63b4774ad38c41109a045b7f","slug":"there-is-a-possibility-of-an-accident-due-to-breaking-of-the-railing-of-the-culvert-siddharthnagar-news-gkp46310368","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पुलिया की रेलिंग टूटने से हादसे की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पुलिया की रेलिंग टूटने से हादसे की आशंका
विज्ञापन
पुलिया की रेलिंग टूटने से हादसे की आशंका
घोसियारी। खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के घोसियारी से बेलवासेंगर मुख्य मार्ग पर बने पुलिया की रेलिंग करीब एक दशक से टूटी है। जिससे हमेशा हादसे का डर बना हुआ है। लेकिन, कोई ध्यान देने वाला नहीं है, जबकि क्षेत्र के लोग कई बार पुलिया पर रेलिंग बनवाने की मांग कर चुके हैं।
क्षेत्र के घोसियारी से बेलवासेंगर होते हुए सड़क पर पुलिया की रेलिंग टूट गई है। इस मार्ग पर बस्ती, खलीलाबाद, गोरखपुर की यात्रा हजारों लोग करते हैं। मार्ग पर कई शिक्षण संस्थान भी हैं फिर भी कोई ध्यान देने वाला नहीं है। जिस कारण हमेशा हादसे की आशंका बनी रहती है। क्षेत्र के अनिल कुमार, जयहिंद त्रिपाठी, विपिन, सतीश, बबलू अग्रहरि, अमित कुमार, हरिप्रसाद, शिवप्रसाद ने शीघ्र पुलिया की मरम्मत की मांग की है। इस संबंध में लोक निर्माण विभाग बांसी के अवर अभियंता मोहनलाल गुप्ता का कहना है कि पुलिया की रेलिंग टूटी होने की जानकारी नहीं है। मौके का निरीक्षण कर जल्द ही पुलिया की रेलिंग की मरम्मत करा दी जाएगी। संवाद